search

Punjab Weather: पंजाब में ठंड से राहत, सुबह-शाम हल्की होगी धुंध; जानें कैसा रहेगा मौसम

Chikheang 2025-12-8 12:37:43 views 1072
  

पंजाब में इस सप्ताह मौसम सामान्य रहने का अनुमान है (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में इस सप्ताह मौसम सामान्य और सुहावना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अधिकांश क्षेत्रों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है जबकि आसमान साफ रहेगा।

दिन का तापमान लगभग 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं रात के समय न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

इससे दिन में गर्मी महसूस होगी। आइएमडी मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में दिन में धूप खिली रहेगी। सुबह व शाम को प्रदेश में धुंध छाई रह सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।  

दूसरी ओर, रात और सुबह के समय ठंड का असर महसूस होगा। रात में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जिससे सुबह-शाम की ठंडक बढ़ेगी। कुछ इलाकों में हल्की धुंध या कोहरे की भी संभावना जताई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लेकिल शीत लहर नहीं पडे़गी। आइएमडी के मुताबिक प्रदेश में किसी तरह की शीतलहर की चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है। तापमान में गिरावट मामूली रहने की वजह से शीतलहर की संभावना बेहद कम है।

हालांकि दिसंबर का महीना होने के चलते ठंड का एहसास बना रहेगा और लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में पंजाब का मौसम सामान्य बने रहने के आसार हैं।विजय मौर्य
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169096