search
 Forgot password?
 Register now
search

हरियाणा BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष, शार्टलिस्ट हुए 5 दावेदार; मनोहर लाल और CM सैनी के बीच हो रही फाइनल चर्चा

cy520520 2025-12-8 04:37:17 views 917
  

हरियाणा भाजपा को जल्दी मिलेगा नया अध्यक्ष। फाइल फोटो



अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की चर्चा के बीच हरियाणा में इस बात पर मंथन चल रहा है कि पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। राज्य में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के आधा दर्जन से अधिक नेता दावेदार हैं, लेकिन चार प्रमुख नेताओं के बीच अध्यक्ष बनने की जबरदस्त लॉबीइंग चल रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा ने राज्य में जिस तरह बैठकों का दौर शुरू कर रखा है, उसे देखकर लग रहा है कि पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष साल 2029 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री रह चुके मोहन लाल बडौली इस समय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पार्टी का एक बड़ा वर्ग चाहता है कि मोहन लाल बडौली ही दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए, लेकिन उनके विरोधियों की संख्या भी कम नहीं है। मोहन लाल बडौली को पद से हटाने के लिए उनके विरोधी हिमाचल प्रदेश के कसौली में उनके विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर को आधार बनाकर लॉबीइंग कर रहे हैं।

उनकी यह लॉबीइंग अगर काम आती तो मोहन लाल बडौली को बहुत पहले प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया जाता, लेकिन बीच में ढीली पड़ चुकी मुहिम को मोहन लाल बडौली के विरोधियों ने दिल्ली दरबार में तेजी के साथ हवा दी है।

हरियाणा में भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों का संचालन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की आपसी समझदारी से बढ़िया ढंग से चल रहा है। अगले साल 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव भी हैं।

राज्य में जाट, दलित, ओबीसी और ब्राह्मण किसी भी पार्टी की जीत का बड़ा आधार होते हैं। ऐसे में पंजाब के चुनाव और हरियाणा में 2029 के चुनावी मिशन को ध्यान में रखकर नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष के लिए पार्टी के राजनीतिक गलियारों में मोहन लाल बडौली के अलावा पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा में सरकार और संगठन के लिए समर्पित केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के सीएम रहते उनके राजनीतिक सचिव अजय गौड़, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व सांसद संजय भाटिया, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दीपक मंगला और भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया के नाम चल रहे हैं, लेकिन लंबी चर्चा के बाद पांच नाम शार्टलिस्ट किए जाने की सूचना मिली है।

भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के लिए इस समय जातीय व सामाजिक समीकरणों के साथ पार्टी के प्रति सेवा-समर्पण का ध्यान रखते हुए सुरेंद्र पुनिया (जाट), अजय गौड़ (ब्राह्मण), कृष्ण बेदी (वाल्मीकि), कृष्ण पंवार (एससी) और संजय भाटिया (पंजाबी) के नामों पर गंभीरता से चर्चा चल रही है। इनमें कृष्ण पंवार, अजय गौड़ और संजय भाटिया के नामों की पैरवी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा किए जाने की सूचना है।

मनोहर लाल का स्वयं का नाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भी चर्च में है। यदि मनोहर लाल भाजपा अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें अपनी पसंद का प्रदेश अध्यक्ष बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी, लेकिन फिलहाल भी वे अपनी पसंद के इन तीनों नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष मजबूत पैरवी कर रहे हैं।

भाजपा में इन तीनों प्रमुख दावेदारों के अलावा जाटों का भरोसा जीतने के लिए सुरेंद्र पुनिया का नाम भी चर्चा में है, जिस पर हर तरीके से मंथन हो रहा है। पंजाब में चूंकि काफी संख्या में वाल्मीकि हैं, ऐसे में कृष्ण बेदी के नाम पर भी विचार हो रहा है।

भाजपा यदि ब्राह्मण मोहन लाल बडौली को हटाकर ब्राह्मण को ही अध्यक्ष बनाती है तो अजय गौड़ की दावेदारी सबसे मजबूत होगी। संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर के मध्य तक राज्य में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।
हरियाणा में जातियों का अनुमानित प्रतिशत

जाट: 22-25 प्रतिशत

अनुसूचित जातियां: 21 प्रतिशत

अन्य पिछड़ा वर्ग: 24 से 30 प्रतिशत (इसमें यादव/अहीर भी शामिल)

ब्राह्मण: -8 प्रतिशत

पंजाबी: 8 प्रतिशत

यादव/अहीर: 5.14 प्रतिशत

वैश्य: 5 प्रतिशत

मुस्लिम/मेव: 4 प्रतिशत

गुर्जर: 3.35 प्रतिशत

राजपूत: 3.5 प्रतिशत

जट सिख: 4 प्रतिशत

सैनी: 3 प्रतिशत

कुम्हार: 2.7 प्रतिशत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151825

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com