search

Bihar weather Update: बिहार में बारिश क्यों बरपा रही कहर? मौसम विभाग ने बताई वजह

Chikheang 2025-10-5 18:06:20 views 1258
  बिहार में छह दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी





जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में बीते तीन दिनों से मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पश्चिमी झारखंड और दक्षिण बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

12 घंटे के दौरान उत्तर पूर्व बिहार की ओर बढ़ने के साथ कम दबाव वाले क्षेत्र में इसके विकसित होने की संभावना है। पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर चक्रवात \“शक्ति\“ बीते छह घंटे के दौरान 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है।



इसके पांच अक्टूबर तक पश्चिम मध्य अरब सागर तक पहुंचने की संभावना है। इन सभी मौसमी प्रभाव के कारण छह अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
इन जगहों के लिए अलर्ट जारी

रविवार को सुपौल, अररिया, मधुबनी जिले के एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और सहरसा में अति भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



पटना सहित अन्य भागों में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। शनिवार को राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन के साथ रूक-रूक कर भारी वर्षा होने के कारण कई स्थानों पर जल जमाव की स्थिति बनी रही।

दिन भर में राजधानी में सर्वाधिक वर्षा रविवार को 32.9 मिमी दर्ज किया गया। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान सिवान के महाराजगंज में सर्वाधिक वर्षा 324.6 मिमी दर्ज किया गया।



वर्षा की स्थिति बने होने के कारण पटना सहित प्रमुख शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस एवं 32.0 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।


प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

    स्थान वर्षा (मिमी में)
   
   
   भोजपुर
   290.4
   
   
   सिवान
   280.4
   
   
   पूर्वी चंपारण
   250.4
   
   
   सासाराम
   220.2
   
   
   रोहतास
   195.8
   
   
   गोपालगंज
   172.6
   
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
   
   
   पटना
   28.0
   26.4
   
   
   गयाजी
   30.8
   26.0
   
   
   भागलपुर
   31.0
   26.2
   
   
   मुजफ्फरपुर
   27.4
   26.0
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953