search

मुजफ्फरनगर में सनातन धर्म संसद में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हिंदू राष्ट्र पर दिया गया जोर

deltin33 2025-12-8 00:38:42 views 954
  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ हनुमतधाम में हिन्दू संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित सनातन धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित किए गए, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे जाएगें।

सनातन धर्म संसद कार्यक्रम में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने,सनातन बोर्ड का गठन किए जाने, सामाजिक एकता एवं समरसता को बढ़ावा देने जाति विभेद को समाप्त करने, जनसंख्या नियंत्रण एवं समान नागरिक संहिता कानून, राष्ट्र निर्माण मे संत समाज की भूमिका, मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा मिटाए गये मंदिरों आदि को पुन:वापस करने को कानून बनाने,सनातन धर्म के योद्धाओं की सुरक्षा, मुज़फ्फरनगर का नाम लक्ष्मी नगर करने के प्रस्ताव को रखा गया, जिसमें साधु-संतो वं हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता तथा गणमान्यों ने हाथ उठाकर पास किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
राज्यमंत्री व जिला पंचायत अध्यक्ष को भेंट किया गया चित्र

हिन्दू संघर्ष समिति के नरेंद्र पंवार व सत्य प्रकाश रेशु ने जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल,
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवान को धर्मसंसद का चित्र भेंट किया गया। इसके अलावा संसद में आए विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों को चित्र भेंट किए।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478003