search

डोनल्ड ट्रंप का एक और सख्त काननू, इन लोगों पर लगाया 5000 डॉलर का जुर्माना

deltin33 2025-12-8 00:32:57 views 1198
  

अमेरिका में अवैध प्रवेश करने वालों के लिए 5000 डॉलर का जुर्माना लागू (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में अब 14 साल या उससे अधिक उम्र के उन अप्रवासी लोगों से 5000 डॉलर का जुर्माना वसूला जाएगा, जो बिना अनुमति के देश में प्रवेश करते हैं। यह जुर्माना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के \“One Big Beautiful Bill Act\“ के तहत लागू किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी सीमा सुरक्षा प्रमुख माइकल बैंक्स ने एक्स पर बताया कि यह जुर्माना सभी अवैध प्रवेश करने वालों पर लागू होगा, चाहे उन्होंने कहीं भी प्रवेश किया हो, कितने समय से अमेरिका में हैं, या उनका कोई इमिग्रेशन केस चल रहा हो। जुर्माना गिरफ्तारी के समय ही लगाया जाएगा, अदालत के निर्णय के बाद नहीं।
कानूनी आधार

यह नीति 8 USC 1815 पर आधारित है। इस कानून के अनुसार, बिना अनुमति अमेरिका में प्रवेश करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तारी के समय यह शुल्क देना अनिवार्य है। इसके अलावा कुछ मामलों में 8 USC 2339 और 1324 के तहत अतिरिक्त दंड भी लगाया जा सकता है।
कौन देगा यह जुर्माना?

  • जिनकी उम्र 14 साल या उससे अधिक है।
  • जिन्हें अवैध प्रवेश के बाद पकड़ा गया है।
  • जिन्हें इमिग्रेशन कानून के तहत अस्वीकार्य माना गया है।


नीति पूरे अमेरिका में लागू है, केवल सीमा पर ही नहीं। इससे यह भी फर्क नहीं पड़ता कि व्यक्ति कब आया, कितने समय से रह रहा है, या उसके इमिग्रेशन केस अभी भी चल रहे हैं।
भुगतान न करने पर क्या होगा?

अगर कोई व्यक्ति 5000 डॉलर नहीं दे पाता है, तो यह राशि अमेरिकी सरकार के प्रति कर्ज बन जाएगी। भविष्य में ऐसा व्यक्ति अमेरिका में कानूनी तरीके से प्रवेश करने या कोई इमिग्रेशन लाभ पाने से रोका जा सकता है। DHS का कहना है कि जुर्माना रिकॉर्ड पर बना रहेगा जब तक कि इसे नहीं चुका दिया जाता।
अमेरिका में गिरफ्तारी और कानून का असर

हालांकि, अमेरिका में सीमा पर गिरफ्तारी दर अब कई दशकों में सबसे कम है। DHS के अनुसार, नवंबर में मैक्सिको सीमा पर लगभग 7300 लोग पकड़े गए, जो अक्टूबर के मुकाबले थोड़े कम हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए, अमेरिकी एजेंट अब देश के अंदर बड़े शहरों में भी कार्यवाही कर रहे हैं। लॉस एंजेलेस और शिकागो में कार वॉश, होम डिपो के पार्किंग क्षेत्र और अन्य सार्वजनिक जगहों पर गिरफ्तारियां की गई हैं।

डोनल्ड ट्रंप, शुभांशु शुक्ला से लेकर सोफिया और व्योमिका सिंह तक... 2025 की वो हस्तियां जिन्होंने बटोरी सुर्खियां
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478018