search

वाट्सएप नंबर पर आया शादी का कार्ड, क्लिक करते ही हुआ कुछ ऐसा; पटवारी को बुलानी पड़ी पुलिस

cy520520 2025-12-7 23:07:52 views 1267
  

वाट्सएप नंबर पर आया शादी का कार्ड, क्लिक करते ही हो गया खेल। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। दादरी तहसील कार्यालय में कार्यरत एक पटवारी को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाते 1.10 लाख की ठगी कर दी। इससे पहले पीड़ित के पास एक ग्राम सचिव के वाट्सएप नंबर से शादी का निमंत्रण आया था और उस पर क्लिक करने के बाद खाते से पैसे कट गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में झज्जर निवासी महेश ने बताया कि वो दादरी तहसील कार्यालय में पटवारी के पद पर कार्यरत है। 4 दिसंबर को उसके वाट्सएप नंबर पर ग्राम सचिव नरेश के वाट्सएप नंबर से शादी के निमंत्रण की फाइल आई।

उसके इस पर क्लिक करते ही बार-बार मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त हुए और एसबीआई बैंक खाता से 1.10 लाख रुपये कट गए। साइबर धोखाधड़ी का पता चलने पर पटवारी ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी।

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164588