search

अयोध्या में सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

LHC0088 2025-12-7 22:08:24 views 1248
  

सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत और एक घायल।



संवाद सूत्र, अयोध्या। तेज रफ्तार ने दो नाबालिग बच्चों की जान ले ली, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक और घायल तीनों मित्र थे। घटना छावनी क्षेत्र के मीरनघाट इलाके में शनिवार की देर रात हुई। तीनों मित्र में सवार थे, जो कंपनी गार्डन के निकट अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हादसे में शहर के रिकाबगंज निवासी 17 वर्षीय फागुन वीरानी, नाका निवासी 15 वर्षीय अक्षय सिंह एवं देवनगर कालोनी नवीन मंडी निवासी 18 वर्षीय हर्ष नारायण अग्रहरि गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन फागुन और अक्षय को नहीं बचाया जा सका।

हर्ष नारायण की हालत गंभीर देखते हुए तत्काल लखनऊ रेफर कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आया कि कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक थी। स्वजनों के अनुसार शनिवार की देररात फागुन अपने परिवार के साथ देररात एक विवाह समारोह से लौट कर घर आया। वह अपने कमरे में सोता था, लेकिन रात को वह बाहरी कमरे में सो गया।

देर रात तीनों मित्रों के बीच फोन पर वार्ता होने के बाद सभी फागुन की कार से टहलने निकल गए। देर होने पर अक्षय परिवार ने उसे फोन किया तो फागुन ने बताया कि सभी जल्दी लौट आएंगे, लेकिन कुछ देरबाद फिर फाेन किया तो एक पुलिस वाले ने कॉल रिसीव की और दुर्घटना की सूचना दी।

फागुन जिंगलबेल स्कूल में इंटरमीडिएट और अक्षय कैंब्रियन स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। फागुन के पिता गीतेश वीरानी सराफा व्यापारी है, जबकि अक्षय के पिता राकेश सिंह मीडिया कर्मी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166963