search

बिहार में इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फुर्र

Chikheang 2025-12-7 21:37:39 views 1134
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



संवाद सूत्र, कहरा (सहरसा)। बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही कमलपुर निवासी श्रवन मुखिया की पत्नी दो बच्चों की मां प्रेमी संग बच्चों को लेकर फरार हो गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया श्रवन मुखिया आठ माह पहले मुंबई मजदूरी करने गया और पत्नी सावो देवी घर पर इंस्टाग्राम चलाते हुए छपरा के एक प्रेमी संग फरार हो गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार नवहट्टा थाना क्षेत्र के गोरपाड़ निवासी बैठू मुखिया की पुत्री सावो देवी बरियाही कमलपुर निवासी सुरेंद्र मुखिया के पुत्र श्रवन मुखिया के साथ पंद्रह वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उनके सात साल और डेढ़ साल के दो पुत्र हैं। लेकिन मोबाइल के इंस्टाग्राम पर छपरा के शिबू राम के प्यार में फंसकर दोनों बच्चे को लेकर पंद्रह दिन पूर्व मायके जाने के बहाने फरार हो गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मामले का खुलासा तब हुआ जब मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर सावो देवी को मारकर गायब करने की शिकायत नवहट्टा पुलिस से की।

तब ससुराल पक्ष के लोगों को लगा कि मेरी पुताहु मायके नहीं बच्चों को लेकर कहीं फरार हो गई है। इधर नवहट्टा थाना के सूचना पर बनगांव पुलिस ने बरियाही निवासी सुरेंद्र मुखिया को थाना ले आई और लड़की की बरामदगी का दबाव बनाया।

इस बीच सुरेन्द्र मुखिया के पुत्र एवं सावो देवी के पति को किसी ने गायब पत्नी की छपरा में रहने की सूचना दी। तब छपरा पहुंच कर बच्चों के दादा-दादी ने सावो देवी के प्रेमी शिबू राम के घर पर पहुंचे तो उन्हें पहले वहां से भगा दिया फिर स्थानीय लोगों की सलाह पर सुरेन्द्र मुखिया ने फुलवरिया पुलिस को सूचना दिया।

जिसके बाद पुलिस ने सावों देवी और बच्चों को थाना लाया। जहां थाना में सावो देवी अपने सास-ससुर को पहचानने से इनकार कर दिया। इधर श्रवन मुखिया ने बताया कि मेरी पत्नी सावों देवी पूर्व में विभिन्न आठ लोन कम्पनी से पांच लाख रुपये के करीब लोन ली थी।

मुझे जानकारी मिलने पर लड़की के मायके जाकर लोन के बारे में पूछा तो श्रवन के मायके पक्ष के लोगों ने मारपीट भी किया। लेकिन लोगों द्वारा मामला शांत करवा दिया। जिसके बाद हम घर का खर्चा जुटाने के लिए मजदूरी करने मुंबई आ गए और पत्नी सावो देवी घर पर इंस्टाग्राम चलाते हुए छपरा के एक लड़के से प्यार कर फरार हो गई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष हरीशचंद्र ठाकुर ने बताया कि गायब महिला के संबंध में आवेदन दिया होगा तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169102