search

Punjab News: बटाला में शादी की खुशी पर लगा ग्रहण! सोने-चांदी से भरा पर्स लेकर चोर हुआ गायब

Chikheang 2025-12-7 20:38:34 views 606
  

मैरिज पैलेस में शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति डेढ़ लाख रुपये और सोने के गहनों से भरा पर्स लेकर फरार हो गया (प्रतीकात्मक फोटो)



संवाद सहयोगी, बटाला। घसीटपुर स्थित मैरिज पैलेस से एक व्यक्ति पैसों और सोने के गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। थाना सदर की पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

किरपाल सिंह निवासी बल थाना धारीवाल ने बताया कि उसके बेटे महताब सिंह की शादी अमरजोत कौर के साथ ग्रीनलीफ पैलेस घसीटपुर में हो रही थी। वह और उसकी पत्नी मनजीत कौर अपने बेटे और बहु के साथ फोटो खिचवा रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसकी पत्नी ने हाथ में पकड़ा हुअा पर्स जिसमें दो सोने की चूड़ियां, एक सोने की अंगूठी और डेढ़ लाख रुपए थे, पास ही रख दिया। इस दौरान अज्ञात युवक उसकी पत्नी का पर्स लेकर फरार हो गया।

बाद में उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का पर्स आरोपित गौरव निवासी गुलखेड़ी जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश ने चोरी किया है। पुलिस ने अारोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169122