search

शताब्दी एक्सप्रेस अब हरिद्वार तक ही... मेरठ से चलेगी साबरमती एक्सप्रेस

Chikheang 2025-12-7 18:08:22 views 1173
  

देहरादून स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते शताब्दी और साबरमती एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, मेरठ। देहरादून स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते शताब्दी और साबरमती एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा।

देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सात दिसंबर को एक घंटा विलंब से चली। वहीं, दिल्ली से चलने वाली शताब्दी दो घंटा विलंब से रहेगी। आठ दिसंबर से 10 दिसंबर तक शताब्दी एक्सप्रेस हरिद्वार तक ही जाएगी।

हरिद्वार से देहरादून के बीच ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी तरह नौ दिसंबर तक साबरमती से योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन मेरठ तक ही संचालित होगी। ट्रेन इसके आगे ऋषिकेश तक निरस्त रहेगी। सात से 10 दिसंबर तक यही ट्रेन 19032 मेरठ से ही साबरमती के लिए प्रस्थान करेगी। ऐसे में जिन यात्रियों ने ऋषिकेश या दूसरे स्टेशनों से ट्रेन में आरक्षण कराया है, उन्हें मेरठ आना होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169113