search

Gorakhpur Weather Update: दिन में लोगों को सता रही है गलन, अब रात में भी बढ़ेगी ठंड

cy520520 2025-12-7 17:10:19 views 1262
  

सूरज की किरणों पर भारी पड़ी पछुआ हवा। पंकज कुमार श्रीवास्तव



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। ठंड धीरे–धीरे बढ़ने लगी है। शनिवार को धूप निकली, लेकिन गलन का असर पूरे दिन महसूस किया गया। दोपहर बाद सूरज थोड़ा तेज हुआ, पर उत्तरी पछुआ हवा के कारण गलन का असर बना रहा। शाम ढलते ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई। मौसम विज्ञानी का कहना है कि दिन में धूप होने से राहत रहेगी। लेकिन रात में ठंड बढ़ेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे रहा।

स्थानीय मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि तापमान में यह गिरावट मौसम के करवट लेने का संकेत माना जा सकता है। अधिकतम आर्द्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम 38 प्रतिशत दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसका सीधा प्रभाव मैदानी जिलों में दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर मोबाइल वेटरनरी रेस्क्यू वैन से घायल पक्षियों को मिलेगा प्राथमिक उपचार, इस नंबर पर कर सकते हैं कॉल  

पहाड़ों से आने वाली ठंडी पछुआ हवा नमी के साथ मिलकर गलन का अहसास करा रही है। रात में ठंड बढ़ने से सुबह मध्यम कोहरा छाने की भी आशंका बढ़ गई है। इस सप्ताह तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164583