search

प्रेमिका की हत्या करने वाला बिहार से गिरफ्तार, भाई-बहनों को मारने का था इरादा

Chikheang 2025-12-7 16:42:56 views 1252
  



जागरण संवाददाता, नोएडा। फेज दो थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव में रहने वाली प्रेमिका की 28 नवंबर को कमरे में गोली मारकर हत्या करने वाले प्रेमी कृष्ण कुमार को पुलिस ने बिहार भोजपुर के टाउन आरा से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर नोएडा सेक्टर 85 से पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा बरामद किए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसने गुजरात और बिहार में फरारी काटी। आरोपित दूसरे सिम से स्वजन और जानकार को फोन करने पर पुलिस के हत्थे चढ़ा। प्रेमिका के साथ उसके भाई-बहनों को भी मारने का इरादा था। तीन माह पहले नोएडा सेक्टर 142 थाने से चोरी के मामले में जेल गया था।

बिहार भोजपुर के भालुहीपुर गांव का रहने वाला कृष्ण कुमार उर्फ चुम्मा 12वीं पास करने के बाद तीन साल पहले नोएडा आ गया था। वह सेक्टर 137 में गांव के रहने वाले एक कंपनी में नार्थ इंडिया हेड के घर पर देखभाल करने का काम करने लगा था। यहीं पर उसकी मुलाकात घरेलू सहायिका अमरोहा के आदमपुर की रहने वाली सोनी उर्फ सोनू से हुई थी।

दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया था। अगस्त 2025 में कृष्ण ने मौका पाकर घर से करीब 90 लाख रुपये की चोरी की थी। सेक्टर 142 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह जेल से बाहर सोनू से बात करने का प्रयास किया और शादी करने को बोला, लेकिन सोनू ने मना कर दिया और कमरा भी बदल लिया था। फिर कृष्ण नहीं मान रहा था।

वह 28 नवंबर की रात सोनू के सीने पर गोली मारकर भाग गया था। वह यहां से गुजरात अपने दोस्तों के पास भाग गया था। वहां पर जानकारी होने पर दोस्तों ने सहयोग करने से मना कर दिया था। वह स्वजन और जानकारों से संपर्क कर कोर्ट में पेश होने की योजना बना रहा था, लेकिन टाउन आरा पहुंचने पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
मुंगेर से ली थी अवैध पिस्टल

सूत्रों की मानें तो हत्यारोपित ने बिहार के मुंगेर से पिस्टल प्राप्त की थी। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्तिमोहन अवस्थी ने बताया कि पिस्टल के बारे में जानकारी जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि उसका इरादा प्रेमिका के साथ-साथ उसके भाई बहनों को मारने का था, लेकिन पिस्टल फंस जाने के कारण भाग अंजाम नहीं दे पाया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169125