search

Pilibhit Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत; कोहरे में हुआ हादसा

deltin33 2025-12-7 15:38:12 views 842
  

अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, दो सवारों की मृत्यु।



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। कोहरा शुरू होने के साथ ही सड़क हादसे भी बढ़ने लगे हैं। कोहरे के चलते बीसलपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सड़क हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव हटाकर पोस्टमार्टम को भेजा। हादसा पुनीत पेट्रोल पंप के सामने रात साढ़े 10 बजे हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बीसलपुर क्षेत्र में पुनीत पेट्रोल पंप के सामने हादसा


शनिवार की देर रात 10:30 बजे लगभग बीसलपुर बरेली मार्ग पर ग्राम पति पुरा के निवासी अरविंद पाल और सेवाराम बाइक से किसी काम से गए थे। रात करीब साढ़े 10 वह बीसलपुर से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक पुनीत पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो कोहरे की वजह से अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी।
बाइक को टक्कर मारने के बाद भागा वाहन चालक

टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को तत्काल सूचना भेजी। स्वजन के आने के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत रवाना कर दिया। पुलिस घटना के बाद मौके से भागे अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477894