search
 Forgot password?
 Register now
search

Jharkhand News: फोर्स की कमी झेल रहा उत्पाद विभाग, छापेमारी टीम को चुकानी पड़ रही कीमत; 84% पद खाली

Chikheang 2025-12-7 13:39:00 views 1253
  

उत्पाद सिपाही। फाइल फोटो  



राज्य ब्यूरो, रांची। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग बल की कमी झेल रहा है। इसका असर यह हो रहा है कि छापेमारी व कार्रवाई में विभाग को बहुत परेशानी हो रही है। उत्पाद विभाग का अपना बल नहीं होने के कारण गृह रक्षकों के भरोसे छापेमारी हो रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आए दिन छापेमारी टीम बल की कमी के चलते हमले का शिकार भी हो रही है। विभाग में जो स्वीकृत बल है, उससे वर्तमान बल दस गुणा कम है। अधीक्षक उत्पाद के स्वीकृत 20 पद पर केवल तीन ही कार्यरत हैं तो उत्पाद सिपाही के 622 स्वीकृत पद के विरुद्ध केवल 29 जवान वर्तमान में कार्यरत हैं। कुल 1070 स्वीकृत पद के विरुद्ध केवल 169 ही कार्यरत हैं।

रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के होरहाप जंगल में पिछले दिनों अवैध शराब के विरुद्ध अभियान पर निकली छापेमारी टीम पर वहां के शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। छापेमारी टीम वहां अवैध शराब की भट्ठियां तोड़ रही थी, उसी वक्त उनपर हमला हुआ। इस हमले में उत्पाद विभाग की गाड़ी के शीशे टूटे, टीम के सदस्यों को भी चोटें आईं।

छापेमारी टीम को रोकने के लिए शराब माफिया सड़क पर पेड़ काटकर गिरा दिए। उक्त छापेमारी टीम के साथ केवल चार ही गृह रक्षक थे। हमलावरों की संख्या 20 से अधिक थे। इससे पहले भी उत्पाद विभाग की छापेमारी टीम पर हमले हो चुके हैं। पर्याप्त बल नहीं होने से टीम को अपनी जान बचाकर भागने के सिवा कोई उपाय नहीं रहता है।

उत्पाद सिपाहियों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में 583 पदों के लिए भर्ती बहाली निकाली थी। कुल 583 पदों में अनारक्षित के लिए 237 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 148 पद, अनुसूचित जाति से 57 पद, ओबीसी 1 के लिए 50 पद, ओबीसी टू के लिए 32 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 59 पद शामिल हैं।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1,48,054 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। अब जल्द ही इनके लिए लिखित परीक्षा होगी।
किस पद पर कितने कार्यरत

    पद का नाम स्वीकृत कार्यरत रिक्त
   
   
   संयुक्त आयुक्त उत्पाद
   01
   01
   00
   
   
   उपायुक्त उत्पाद
   04
   00
   04
   
   
   सहायक आयुक्त उत्पाद
   07
   07
   00
   
   
   अधीक्षक उत्पाद
   20
   03
   17
   
   
   रसायन परीक्षक
   11
   00
   11
   
   
   निरीक्षक उत्पाद
   37
   28
   09
   
   
   तकनीशियन
   01
   00
   01
   
   
   आशुलिपिक
   07
   00
   07
   
   
   दारोगा उत्पाद
   125
   55
   70
   
   
   प्रयोगशाला सहायक
   01
   00
   01
   
   
   एएसआई उत्पाद
   105
   03
   102
   
   
   उत्पाद सिपाही
   622
   29
   593
   
   
   उत्पाद लिपिक
   88
   34
   54
   
   
   चालक
   36
   00
   36
   
   
   दफ्तरी
   07
   04
   03
   
   
   अनुसेवक
   03
   03
   00
   
   
   प्रयोगशाला परिचर
   01
   00
   01
   
   
   स्वीपर
   03
   01
   02
   
   
   रिकॉर्ड कीपर
   01
   01
   00
   
   
   कुल
   1070
   169
   901
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
155534

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com