search
 Forgot password?
 Register now
search

सीएम धामी सुबह की वॉक पर निकले, सूर्यकुंड में सरयू के किए दर्शन; विकास कार्यों पर दिया जोर

LHC0088 2025-12-7 13:38:49 views 941
  

लोगों से मुलाकात करते सीएम धामी। जागरण  



जागरण संवाददाता, बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार तड़के सुबह मार्निंग वाक पर निकलते हुए सूर्यकुंड पहुंचे। उन्होंने सरयू नदी के दर्शन किए और सूर्य भगवान को जल अर्पित कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने आसपास मौजूद खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और अनुशासन से ही उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव है। वहीं, वहां टहल रहीं उपस्थित महिलाओं से भी उन्होंने हालचाल पूछा और उनकी समस्याएं सुनीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूर्यकुंड परिसर में हाल ही में हो रही खुदाई और बजरी निकासी के मसले पर मुख्यमंत्री ने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से पूछा कि यहां गड्ढ़े क्यों बने हैं। अध्यक्ष इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जबकि स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से इस क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध रूप से रेत ली जा रही है।

यह भी पढ़ें- पहाड़ों पर हिमपात, 3 राज्यों में होगी बारिश; दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कहा कि नगर विकास से जुड़े कामों में लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व रेडकरस सोसाइटी चेयरमैन संजय सजाती ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र की जरूरतों पर चर्चा की। सीएम ने सूर्य कुंड के सुंदरीकरण के लिए पालिका को दिशा निर्देश दिए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153958

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com