search

वीडियो बना किशोर से चार युवकों ने किया कुकर्म, 10 दिन से परेशान पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर

LHC0088 2025-12-7 13:08:34 views 912
  

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एक हैरान करने वाला मामला गुलरिहा थाना में सामने आया आया है। किशोर संग युवक के कुकर्म करने का वीडियो बनाकर गांव के चार अन्य युवकों ने भी कुकर्म किया। 10 दिन से युवकों की हरकत से परेशान किशोर एक परिचित के साथ शनिवार को मेडिकल कालेज चौकी पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर देकर पूरी बात बताई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुलरिहा थाना के एक गांव के रहने वाले किशोर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 दिन पूर्व गांव का एक युवक सुनसान जगह ले जाकर कुकर्म किया। इस दौरान गांव का एक युवक दूर से ही वीडियो बना लिया। अगले दिन उसने वीडियो दिखाकर कुकर्म किया। फिर उसने यह वीडियो गांव के ही दूसरे, तीसरे व चौथे युवक को दे दिया।

इन युवकों ने भी इसी वीडियो को दिखाकर कुकर्म किया। चारो युवकों के 10 दिन की प्रताड़ना व शोषण से तंग आकर किशोर अपने एक परिचित के माध्यम से मेडिकल कालेज चौकी पर पहुंचा। उसने चारों युवकों के विरुद्ध तहरीर देकर पूरी बात बताई।

किशोर की बात सुनकर पुलिस को होश उड़ गए। मेडिकल कालेज चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- खुलासा: प्रेमिका के शौक पूरे करने को रजत बना हत्यारा, मां-बेटे की उतार था मौत के घाट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166986