search

गोवा में नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, 23 लोगों की दर्दनाक मौत; मौके पर पहुंचे सीएम सांवंत दिए जांच के आदेश

deltin33 2025-12-7 10:36:29 views 1261
  

गोवा में नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, 23 लोगों की दर्दनाक मौत (फोटो- एक्स)



एएनआई, पणजी। गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, राज्य के मुख्यमंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी। शुरुआती जांच में आग का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटना स्थल का दौरा किया। बताया जा रहा है कि अधिकतर मौतें दम घुटने से हुईं हैं। यह घटना स्थानीय समयानुसार रात लगभग 12:04 बजे अरपोरा गांव में हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक्सपर एक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो में घायलों की मदद के लिए एम्बुलेंस की कतारें दिखाई दे रही हैं।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियाँ और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गईं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जबकि अधिकारी रात भर स्थिति पर काबू पाने के लिए काम करते रहे।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। भारत के पश्चिमी तट पर स्थित एक छोटा सा राज्य गोवा, समुद्र तटों और पहाड़ी परिदृश्यों के साथ, विशेष रूप से विदेशियों के बीच एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष की पहली छमाही में लगभग 55 लाख पर्यटक गोवा आए। इनमें से 2,71,000 अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988