search

कर्नाटक: गुटीय संघर्ष में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, तनाव

Chikheang 2025-12-7 06:37:24 views 842
  

कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में दो गुटों के बीच झड़प के दौरान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात कादुर तालुक के सखरायापटना में हुई। मृतक की पहचान गणेश गौड़ा के रूप में हुई। वह ग्राम पंचायत सदस्य थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के मुताबिक, रात करीब साढ़े नौ बजे एक मठ के पास बैनर को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों गुटों के कई लोगों को सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें चिक्कामगलूरु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, गौड़ा की हत्या से पहले दोनों समूहों के बीच सखारायपटना में एक बार के पास झड़प हुई थी। उस विवाद के लगभग आधे घंटे बाद ही मठ के पास झड़प के दौरान गौड़ा पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

इस घटना के संबंध में सखारायपटना थाने में मामला दर्ज किया गया है। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि इस घटना में कौन-कौन शामिल था और इसके पीछे कौन है, यह जांच के बाद पता चलेगा। जांच के बाद पुलिस उचित कार्रवाई करगी और सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168986