search

चतरा के पिपरवार में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस और राहुल सिंह गैंग के बीच मुठभेड़; गिरोह के एक सदस्य को लगी गोली

deltin33 2025-12-7 04:37:09 views 762
  

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पिपरवार(रांची)। चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में शुक्रवार देर रात पिपरवार में अपराधी राहुल सिंह गिरोह के विरुद्ध अभियान चलाया गया।  

कारो महाविद्यालय के पीछे बीती रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के अपराधियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से आठ से दस राउंड फायरिंग की गई। गिरोह का सक्रिय सदस्य जुबैर अंसारी 20 वर्ष, पिता मुबारक अंसारी, निवासी बुंडू थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उसे बचरा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर किया गया। वहीं, उसके अन्य साथी अंधेरे और जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।

सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा कारो स्थित ट्रांसपोर्टिंग मार्ग में वाहन जांच के दौरान बाइक रोकने पर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

घटनास्थल से एक पिस्टल, कारतूस के कई खोखे और अन्य सामान बरामद किया गया। घटना के बाद शनिवार दोपहर फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री रांची की टीम ने भी स्थल पर पहुंचकर साक्ष्यों का संग्रह एवं तकनीकी जांच की।

सुबह 7 बजे एसपी सुमित कुमार अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। पुलिस टीम में पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार, एसआई अभिमन्यु कुमार, एएसआई बरसा किस्कु सहित अन्य अधिकारी एवं दर्जनों जवान शामिल थे। फरार अपराधियों की तलाश में सर्च अभियान जारी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477862