deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

ठंड में गठिया और जोड़ों के दर्द के मरीज रखें विशेष ख्याल, जानें क्या कहना है कानपुर के अस्थि रोग विशेषज्ञ का

deltin33 2025-12-7 02:10:53 views 456

  

दैनिक जागरण में हेलो डाक्टर में पाठकों के सवालों का जवाब देते डा. प्रगनेश । जागरण



जागरण संवाददाता, कानपुर। सर्दी में आर्थराइटिस (गठिया) और जोड़ों के दर्द बढ़ने का मुख्य कारण ठंड और नमी है। सर्दी में रक्त संचार धीमा होने के कारण मांसपेशियां और जोड़ सख्त हो जाते हैं जो सूजन और दर्द का कारण बनते हैं। दर्द से राहत के लिए स्टेराइड का सेवन किडनी पर गंभीर असर डाल रहा है। इसलिए बिना चिकित्सीय सलाह के इसका सेवन नकरें। सर्दी में हर दिन 30 से 40 मिनट धूप में बैठकर विटामिन डी की मात्रा को पूरा करें। ये बातें दैनिक जागरण के हेलो डाक्टर में जीएसवीएम मेडिकल कालेज के अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. प्रगनेश ने पाठकों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहीं। प्रस्तुत हैं बातचीत के मुख्य अंश... विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

  

  • घुटनों में दर्द की समस्या रहती है। इससे कैसे बचाव करें? - करम वीर, गोविंद नगर।
  • नियमित रूप से योग और प्राणायाम करें। हर दिन 30 से 40 मिनट तक धूप में बैठने की आदत डालें। यह आदत शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करती है। खानपान को बेहतर करें।


  

  

  • जोड़ों में दर्द रहता है, चल नहीं पा रहा हूं। सर्दी में दर्द बढ़ जाता है? - तुलसी राम कुशवाहा, यशोदा नगर। अंसल शुक्ला, गोविंद नगर।
  • अधिक उम्र में घुटने का दर्द गठिया के कारण होता है। बिना डाक्टर की सलाह के स्टेराइड का प्रयोग न करें। इससे किडनी पर असर पड़ सकता है। एक बार एलएलआर अस्पताल की ओपीडी में दिखा लें।


  

  

  • गठिया और जोड़ों के दर्द से कैसे बचा जा सकता है? - जय प्रकाश तिवारी, बर्रा एक।
  • अगर आपकी सभी मांसपेशी व जोड़ों में दर्द है तो सर्दी से बचें। सीधे ठंडी हवा के संपर्क में आने से यह दर्द बढ़ सकता है। घुटने व जोड़ों के दर्द का एक्सरे देखकर ही सही इलाज किया जा सकता है। बढ़ती उम्र में जोड़ों के दर्द की समस्या आम बात है।


  

  

  • 60 वर्ष का हूं, पैरों में झनझनाहट और अकड़न होती है?- निर्मल सिंह सिसोदिया, सनिगवां।
  • एक बार बीपी व डायबिटीज की जांच करा लें। कमर की हड्डियों में समस्या के कारण नसों में दबाव बढ़ जाता है जो पैरों में झनझनाहट और अकड़न का कारण बनता है। एक बार न्यूरो और आर्थो के विशेषज्ञों को दिखा लें। इस प्रकार की समस्या में देरी से आपकी दिक्कत बढ़ सकती है।


  

  

  • मेरे हाथ-पैर में दर्द रहता है। डाक्टर ने आर्थराइटिस बताया है। क्या करें? - शशि यादव, कल्याणपुर। पुष्कर यादव, उत्तरीपुरा।
  • शरीर के छोटे जोड़ जैसे हाथ-पैर की अंगुली में दर्द हो रहा है तो यह रूमेटाइड आर्थराइटिस के लक्षण हैं। इसके इलाज में स्टेराइड का प्रयोग लंबे समय तक नहीं करना चाहिए। एक बार एलएलआर अस्पताल की ओपीडी में दिखा लें।


  

  

  • 10 वर्ष से पैर के घुटनों में समस्या है। डाक्टर ने प्रत्यारोपण के लिए कहा है? - चंद्रभान दुबे, बाबूपुरवा। कंचन, लाल बंगला। - नीलिमा पांडेय, गोविंद नगर।
  • आपके घुटनों में कितनी खराबी है। यह जांच के बाद ही पता चल सकता है। इसके बाद ही घुटना प्रत्यारोपण किया जा सकता है। बिना विशेषज्ञों की सलाह के दर्द निवारक दवाएं न खाएं, इसमें मौजूद स्टेराइड आपकी किडनी पर गंभीर असर डाल सकता है।


  

  

  • मेरी उम्र 70 वर्ष है, सर्दी में घुटने व जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। इससे कैसे छुटकारा पाएं? - नरेश, पी रोड। आदित्य शुक्ला, निराला नगर।
  • आप नियमित व्यायाम, धूप का एक्सपोजर और पौष्टिक आहार लें। ऐसा करके आप अपने शरीर के जोड़ों को बेहतर कर सकते हैं। धूप शरीर के लिए जरूरी है। ऐसा करने से आपके घुटनों ढेड़ापन की समस्या नहीं आएगी। लंबे समय तक खड़े रहने से बचें और वजन उठाने से बचें। घुटनों में दर्द आर्थराइटिस का मुख्य लक्षण हैं। इसमें डाक्टर की सलाह पर ही दवाएं लें।


  

  

  • रात के समय पैर की नसों में खिंचाव की समस्या है? - गुरमीत कौर, जरौली। नरेश चंद्र, विनायकपुर।
  • शरीर में पानी, विटामिन डी, पौटेशियम, सोडियम की कमी के कारण रात के समय पैरों की नसों में खिंचाव आता होता है। इससे परेशान न हों बीपी व डायबिटीज की दवाओं के कारण भी ऐसी समस्या हो सकताहै। एक बार अपनी दवा संशोधित करा लें। इलेक्ट्रोलाइट की जांच कराकर एलएलआर अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में दिखा लें।


  

  

  • मेरी मां को कमर के नीचे दर्द की समस्या रहती है। एक पैर में खिंचाव रहता है? - अपूर्वा बाजयेपी, रावतपुर। एसके चतुर्वेदी, बिरहाना रोड।
  • यह स्लिप डिस्क की समस्या है। आप अपनी मां को एलएलआर अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में दिखा ले। सही स्थिति को देखने के बाद ही दवा की डोज और जरूरत के हिसाब से सर्जरी की प्लानिंग की जा सकती है।


  

  

  • मां को आर्थराइटिस है, हाथ-पैर की अंगुलियां टेढ़ी हो रही हैं? - मयंक तिवारी, गुंजन विहार। अफसार अहमद, विजय नगर।
  • रूमेटाइड आर्थराइटिस के कारण ऐसा होता है। इसमें सुबह के समय शरीर के छोटे जोड़ों में असहनीय दर्द होता है। स्टेराइड की डोज को कम करने से इसको नियंत्रित किया जा सकता है।


  

  

  • सात महीनों से घुटनों में दर्द की समस्या है। क्या मुझे आर्थराइटिस है? - ललित तिवारी, श्याम नगर। मंजू लता तिवारी, श्याम नगर।
  • अगर घुटनों में टेढ़ापन आ रहा है तो यह आर्थराइटिस का लक्षण हो सकता है। बीपी व डायबिटीज के कारण इसका खतरा बढ़ सकता है। आर्थराइटिस के शुरुआती स्टेज में दवा कारगर है। चौथे स्टेज में घुटना प्रत्यारोपण ही इसका विकल्प है।


  

  
इन्होंने भी किए प्रश्न

गुरमीत कौर। पूजा अवस्थी, गोविंद नगर। रीता शुक्ला, गुमटी। राजू वाजपेयी, मंधना। हर गोविंद नगर, कानपुर देहात। सत्येंद्र राय, मीरपुर छावनी। मो. राजिक, रामादेवी। रामकिशन, चौबेपुर। अर्जुन अवस्थी, गुजैनी। आदित्य प्रकाश द्विवेदी। अशोक कुमार, जूही कला। उर्मिला वर्मा, रतनलाल नगर। अवधेश कुमार। संतोष मिश्रा, कल्याणपुर। सावित्री रस्तोगी, किदवई नगर। हरदयाल निगम, बर्रा।

  

सर्दी में इन बातों का रखें ध्यान


  • जोड़ों के दर्द में बिना डाक्टर की सलाह के स्टेराइड का सेवन न करें।
  • घुटनों में ढेड़ापन आ रहा है तो तुरंत डाक्टर को दिखाएं।
  • सर्दी में जोड़ों को गर्म कपड़ों से ढककर रखें।
  • धूप पर करीब आधे घंटे तक जरूर बैठे।
  • डाक्टर की सलाह पर विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट लें।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

910K

Threads

0

Posts

2710K

Credits

administrator

Credits
276295
Random

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.