search

छठवें दिन भी अपग्रेड नहीं हो सका BSNL का सॉफ्टवेयर, विभागीय कर्मी और फ्रेंचाइजी परेशान

deltin33 2025-12-7 00:09:51 views 1235
  

छठवें दिन भी अपग्रेड नहीं हो सका BSNL का सॉफ्टवेयर।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का सॉफ्टवेयर शनिवार को छठवें दिन भी अपग्रेड नहीं हो सका। इस कारण न तो सिम कार्ड की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया पूरी हो पा रही, न ही मोबाइल नंबर की पोर्टेबिलिटी हो रही है। इससे मोबाइल उपभोक्ताओं के साथ विभागीय कर्मी व फ्रेंचाइजी परेशान हैं और व्यवसाय ठप होने से नुकसान हो रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि बीएसएनएल के महाप्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यालय स्तर से सॉफ्टवेयर संचार आधार को अपग्रेड किया जा चुका है। रविवार को इसे इंस्टाल करा दिया जाएगा और व्यवसाय शुरू हो जाएगा।

गत एक दिसंबर को निगम के मुख्यालय से सॉफ्टवेयर का अपग्रेडेशन किया जा रहा था, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। फ्रेंचाइजी व बड़े डीलरों के बार-बार पूछने पर निगम के अधिकारी यही बताते रहे कि जल्द यह समस्या दूर हो जाएगी, परंतु शनिवार शाम तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड नहीं हो सका।

इस वजह से बीते छह दिनों से मोबाइल उपभोक्ताओं को नए सिम कार्ड की खरीद-बिक्री नहीं हो पा रही है। दरअसल, इसी सॉफ्टवेयर पर सिम का डाटा व उपभोक्ताओं का विवरण दर्ज करना होता है।

सॉफ्टवेयर उच्चीकृत नहीं हो पाने से वह काम नहीं कर रहा था। एक फ्रेंचाइजी ने बताया कि शनिवार शाम तक वह सॉफ्टवेयर नहीं खुल रहा था। जीएम ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने कहाकि रविवार को समस्या दूर हो जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477856