search
 Forgot password?
 Register now
search

फर्रुखाबाद में अन्नप्राशन में हर्ष फायरिंग से युवक की मौत, सीने में मिले 31 छर्रे, फट गया फेफडा और जिगर

cy520520 2025-12-6 21:38:59 views 1265
  

गांव उमराव नगला में रोते अंशू के स्वजन। जागरण



संवाद सूत्र, कमालगंज (फर्रुखाबाद)। सैनिक के पुत्र के अन्नप्राशन कार्यक्रम में पहुंचे प्रधान के पौत्र ने शुक्रवार शाम को अपने बाबा की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से फायरिंग कर दी थी। गोली पास में खड़े युवक के सीने में जा लगी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना में प्रधान के पौत्र व उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

मृतक युवक के पिता ने बताया कि चार दिन पहले प्रधान ने उसका खेत जोतवा दिया था। इसको लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में प्रधान के पौत्र ने अपने दोस्त से पुत्र की गोली मरवाकर हत्या करा दी। पुलिस ने पौत्र व उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। लाइसेंसी दोनाली बंदूक बरामद कर ली गई है। पुलिस नामजद दोनों आरोपितों की तलाश कर रही है।



शुक्रवार देर शाम 8:30 बजे ग्राम पंचायत नथुआपुर के मजरा उमराव नगला में सैनिक अंजुल यादव के पुत्र के नामकरण संस्कार के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गांव के ही 20 वर्षीय अंशू यादव की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में अंशू के चचेरे भाई सुधीर यादव ने नथुआपुर के प्रधान कश्मीर सिंह यादव के पौत्र गोलू यादव और उसके साथी विकास यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

  

पुलिस ने ग्राम प्रधान कश्मीर सिंह यादव व चार अन्य को हिरासत में लेकर लाइसेंसी दोनाली बंदूक बरामद कर ली है। बंदूक का लाइसेंस ग्राम प्रधान कश्मीर सिंह के नाम है। बंदूक लेकर गोलू यादव, विकास यादव प्रधान कश्मीर सिंह के साथ गए थे।

  

अंशू के पिता केंद्रपाल यादव ने बताया कि उनका पुत्र अंशू सैनिक के घर से दावत में शामिल होकर घर आ गया था। उसके बाद विकास ने फोन कर अंशू को कार्यक्रम स्थल पर बुलाया। वहां पर प्रधान कश्मीर सिंह यादव के पौत्र गोलू यादव ने प्रधान की लाइसेंसी दोनाली बंदूक अपने साथी विकास को दी और कहा कि अंशू के गोली मार दो। विकास ने अंशू के सीने में गोली मार दी। जिससे अंशू की मौत हो गई।

  

उन्हाेंने बताया कि चार दिन पहले प्रधान ने उनका खेत जोतवा दिया था। इसको लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में पुत्र की गोली मारकर हत्या की गई है। देर रात अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुधीर यादव की ओर से दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  
ये आई मौत की वजह

दोनाली बंदूक से गोली मारकर अंशू की हत्या कर दी गई थी। शनिवार को दो चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम किया गया। सीने में 31 छर्रे बरामद किए गए। जिगर व फेफड़े फटने से रक्तस्राव होने से युवक की मौत होने का कारण बताया गया। डा. गौरव यादव व डा. प्रवीन कुमार के पैनल से अंशू के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में अंशू के सीने से 31 छर्रे मिले। उसका सीना छलनी हो गया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151394

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com