search

Priya Sachdeva ने दिया पाई-पाई का हिसाब, अब फीस को लेकर झूठ नहीं बोल सकतीं करिश्मा कपूर?

Chikheang 2025-12-6 20:37:33 views 933
  

प्रिया सचदेवा के साथ संजय कपूर (फोटो-एक्स)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करिश्मा कपूर के दिवंग्त पति संजय कपूर और उनकी 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है। उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा और एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के बच्चों के साथ ये मामला पूरा उलझा हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली उच्च न्यायालय में करिश्मा के बच्चों की तरफ से अलग इल्जाम लगाया जाता है और बाद में आकर प्रिया सचदेवा इस पर कुछ और ही सफाई देकर चली जाती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
प्रिया ने कोर्ट में दिया सबूत

बीते दिनों करिश्मा कपूर के बच्चों की तरफ से ये कहा गया था कि उनके स्कूल की फीस कई महीनों से जमा नहीं हुई है आदि अब इन दावों के विपरीत प्रिया सचदेव ने कोर्ट में सबकुछ खोलकर रख दिया है। प्रिया ने बताया कि करिश्मा कपूर की बेटी की स्कूल फीस का भुगतान पहले ही कर दिया गया है। लॉ बीट की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिया की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता श्येल त्रेहन ने हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के समक्ष यह दलील दी। वह करिश्मा कपूर और उनके बच्चों के वकील द्वारा दी गई दलील का जवाब दे रहे थे जिसमें करिश्मा के बच्चों की तरफ से कहा गया था कि उनकी दो महीने की फीस नहीं जमा की गई है। इसके लिए 95 लाख रुपये की फीस का भुगतान पहले ही कर दिया गया।

  

यह भी पढ़ें- करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका के विरोध में उतरा प्रिया कपूर का बेटा, कहा-मामला अटकलबाजी और अनुमान पर आधारित

श्येल त्रेहान ने आरोपों को फैक्चुअली गलत बताया है और कहा कि करिश्मा की बेटी की सेमेस्टर फीस पहले ही चुकाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि संजय के जाने के बाद से प्रिया कपूर हर चीज अकेले ही झेल रही हैं और टाइम से एजुकेशन और रहने की खर्चा पानी उठा रही हैं।

  
बच्चों ने क्या लगाया था आरोप?

बता दें कि संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनका परिवार उनकी वसीयत और संपत्ति को लेकर लड़ रहा है। करिश्मा कपूर के बच्चे, समायरा और कियान ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। अपनी याचिका में, दोनों बच्चों ने दावा किया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव ने संजय की वसीयत में जालसाजी की है।

यह भी पढ़ें- 95 लाख रुपये है Karisma Kapoor की बेटी Samaira की कॉलेज Fees! सौतेली मां संग संपत्ति पर चल रहा विवाद
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168954