search
 Forgot password?
 Register now
search

Budh Gochar 2025: 7 दिसंबर को मंगल देव धनु राशि में करेंगे गोचर, इन जातकों का करियर होगा बेहतर

Chikheang 2025-12-6 20:05:25 views 750
  

Mangal Gochar 2025 जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर?



आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 7 दिसंबर 2025 की शाम को मंगल देव (Mangal Gochar 2025) धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जो 16 जनवरी 2026 की सुबह तक इस राशि में रहेंगे। इसके बाद वह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, तो वहीं कुछ के जीवन में चुनौतियां भी बढ़ सकती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सिंह (Leo)

  

मंगलदेव पांचवे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह भाव क्रिएटिविटी, प्रेम और एक्सप्रेशन का क्षेत्र माना जाता है। इस समय आत्मविश्वास बढ़ेगा और शिक्षा, कला या प्रदर्शन संबंधित काम अच्छे रहेंगे। दृष्टि प्रभाव से अष्टम, एकादश और द्वादश भाव भी प्रभावित होंगे। कुछ अंदरूनी बदलाव, लाभ और आध्यात्मिक विचार सामने आ सकते हैं।

उपाय - बच्चों को मिठाई खिलाएं। रिश्तों में विनम्रता बनाए रखें।
कन्या (Virgo)

  

मंगलदेव (Mars Transit 2025) चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। यह भाव घर, परिवार, संपत्ति और भावनात्मक संतुलन से जुड़ा है। आप घर या रहने की जगह में सुधार करने की प्रेरणा महसूस कर सकते हैं। दृष्टि प्रभाव से सप्तम, दशम और एकादश भाव सक्रिय होंगे। इससे रिश्ते, करियर और आकांक्षाओं पर सकारात्मक असर दिख सकता है।

उपाय - घर को साफ-सुथरा रखें। जरूरतमंदों को मसूर दाल दें।
तुला (Libra)

  

मंगलदेव तृतीय भाव में गोचर (Mars transit Sagittarius) कर रहे हैं। यह भाव साहस, संचार और पहल का संकेत देता है। आप नए अवसरों की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। दृष्टि प्रभाव से छठे, नवम और दशम भाव भी सक्रिय होंगे। इससे कार्य क्षमता, भाग्य और करियर बेहतर हो सकते हैं।

उपाय - मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ें। अनावश्यक विवादों से बचें।
वृश्चिक (Scorpio)

  

आपकी राशि के लिए मंगलदेव (zodiac sign effects) लग्न और छठे भाव के स्वामी माने जाते हैं। उनका द्वितीय भाव में गोचर धन, वाणी और परिवार पर प्रभाव डालता है। आर्थिक स्थिरता और दृढ़ संकल्प बढ़ सकता है। दृष्टि प्रभाव से पंचम, अष्टम और नवम भाव भी सक्रिय रहेंगे। इससे क्रिएटिविटी, भीतर का परिवर्तन और भाग्य के संकेत मजबूत होते हैं।

उपाय - लाल फल दान करें। बोलचाल में संयम रखें।

यह भी पढ़ें - Mangal Gochar 2025: मंगल देव धनु राशि में करेंगे गोचर, पढ़ें मेष से कर्क राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

यह भी पढ़ें - Shaniwar ke Totke: पैसों की किल्लत से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन जरूर करें ये टोटके

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
155192

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com