search

महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, सिपाही पर उत्पीड़न का आरोप... महिला खतरे से बाहर

cy520520 2025-12-6 18:09:43 views 1098
  

मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचाराधीन महिला। जागरण



जागरण संवाददाता, मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के ओ-पाकेट निवासी एक महिला ने शुक्रवार शाम को जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने महिला को मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराया। महिला खतरे से बाहर है। महिला के पति ने थाने के एक सिपाही पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सीओ सदर देहात ने थाना प्रभारी को मामले की जांच के आदेश दिए है। गंगानगर ओ पाकेट निवासी पूनम पत्नी मनोज आइआइएमटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर तीन के पास चाय का ठेला लगाती है। महिला का पति दिल्ली में आटो चलाता है। वहीं, पूनम के बराबर में कालोनी में ही रहने वाली रेखा पत्नी मोनू खाने का ठेला लगाती है और पास में नितिन नामक युवक अंडे बेचता है। महिला के पति मनोज ने बताया कि करीब दो महीने पहले पूनम व नितिन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

नितिन ने पूनम से बदसलूकी कर दी थी। जिसके बाद महिला ने एसएसपी से शिकायत की थी। आरोप है कि नितिन अब गंगानगर थाने के एक सिपाही से मिलीभगत कर महिला का ठेला हटवाने का दबाव बनवा रहा है। सिपाही की धमकी से महिला ने तीन दिनों से ठेला नहीं लगाया। शुक्रवार को महिला ठेला लगाने पहुंची तो सिपाही ने उसे फिर से धमकी दे डाली। जिसके बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराने के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164615