search

हरिद्वार मोर्चरी के हाल: पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर का शव चूहों ने कुतरा, नोंच ले गए आंख

LHC0088 2025-12-6 17:38:45 views 1104
  



जागरण संवाददाता, हरिद्वार । जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर का शव चूहों ने कुतर डाला। आंख भी निकाल कर ले गए। इसे लेकर परिजनों और कांग्रेस नेताओं ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वह इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्वालापुर स्थित पंजाबी धर्मशाला में लखन शर्मा उर्फ लकी (36) मैनेजर थे। शुक्रवार शाम हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी लेकर आए थे। रात होने की वजह से पोस्टमार्टम नहीं हुआ।

सुबह पोस्टमार्टम कराने के लिए परीजन मोर्चरी पहुंचे तो शव पर घाव दिखाई दिए। चेहरा, सिर और आंख चूहों ने कुतर रखे थे। आसपास चूहे दौड़ रहे थे। इसे लेकर परिजनों का गुस्सा भड़क गया। कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। दोषियों के कार्रवाई की मांग की काफी देर तक भी स्वास्थ्य विभाग से कोई अधिकारी परिजनों के बीच नहीं पहुंचा।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

यह भी पढ़ें- चंडी देवी मंदिर हरिद्वार के पूर्व महंत व उसके साथी पर संगीन आरोप, महिला से लूटी स्कॉर्पियो

यह भी पढ़ें- आत्महत्या का पर्दाफाश.....पीछे छुपी थी हत्या की साजिश, हरिद्वार पुलिस ने 48 घंटे में खोला राज


like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166833