search

राम मंदिर के बाद दिल्ली का बाबर रोड क्यों? हिंदू सेना ने उठाई नाम बदलने की मांग

deltin33 2025-12-6 14:42:51 views 1275
  

बंगाली मार्केट में बाबर रोड का नाम बदलकर अयोध्या रोड करने की मांग। जागरण



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि बंगाली मार्केट में बाबर रोड का नाम बदलकर अयोध्या रोड कर दिया जाए।

हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि बाबर कोई संत नहीं बल्कि एक विदेशी हमलावर और अत्याचारी था जिसने सैकड़ों मंदिरों को तोड़ दिया था। अब जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राम मंदिर बन गया है, तो दिल्ली में बाबर रोड का क्या मकसद है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि आज भी जब हम बाबर रोड से गुजरते हैं, तो यह हमें गुलामी और बाबर द्वारा भारत के अपमान की याद दिलाता है। भारत संतों की भूमि है, यहां विदेशी अत्याचारियों की तारीफ क्यों?

इस बारे में हिंदू सेना की ओर से NDMC को कई लेटर पहले ही दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक बाबर रोड का नाम नहीं बदला गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477873