search

न्यूजीलैंड के सहयोग से विकसित होगा यूपी के शहद का ब्रांड, उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार से मिले विदेशी अफसर

deltin33 2025-12-6 14:42:41 views 977
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। न्यूजीलैंड और भारत के बीच कृषि एवं शहद उत्पादकता साझेदारी कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के शहद के ब्रांड को विकसित किया जाएगा। इसके लिए न्यूजीलैंड कृषि मंत्रालय के मैनेजर ट्रेड प्लान इंप्लीमेंटेशन एशन जयवर्धने ने उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह से शुक्रवार को उनके सरकारी आवास पर बैठक की। इसमें प्रदेश के शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रोत्साहन, निर्यात और तकनीक के आदान-प्रदान के लिए सहयोग कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नई दिल्ली स्थित न्यूजीलैंड उच्चायोग ने एशन जयवर्धने को सहयोग कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए नामित किया है। न्यूजीलैंड के शहद का मनुका ब्रांड विश्वविख्यात है। प्रदेश के शहद को इसी स्तर पर ले जाने के लिए साझेदारी के तहत प्रमुख सहयोग उत्पाद के रूप में शामिल किया गया है।

प्रदेश के शहद को पहचान दिलाने के लिए एक ब्रांड नेम स्थापित किए जाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में बताया कि उप्र, देश का सबसे बड़ा शहद उत्पादक राज्य है। यहां प्राकृतिक, वन्य, जैविक, हर्बल, मल्टी-फ्लोरा, सरसों और नीलगिरी जैसी अनेक प्रकार की शहद किस्में व्यापक रूप से उपलब्ध हैं।

गुणवत्ता उन्नयन, प्रमाणन, तकनीक हस्तांतरण, मूल्य संवर्धन और निर्यात बढ़ाने के क्षेत्र में भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापक सहयोग संभावनाएं मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के अधिकारी विदेशी अधिकारियों ने उद्यान निदेशालय में अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा की अध्यक्षता में शहद उत्पादकों और निर्यातकों के साथ संवाद भी किया। इस दौरान निदेशक उद्यान बीपी राम आदि उपस्थित रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477873