search

IndiGo Crisis: रिसेप्शन में नहीं पहुंच सके दूल्हा-दुल्हन तो खोजा ये जुगाड़, 45 मिनट का सफर हुआ नामुमकिन

LHC0088 2025-12-6 14:07:11 views 1168
  

देश भर में इंडिगो की हवाई सेवाएं दो दिनों से बुरी तरह प्रभावित हैं। एयरपोर्ट पर इंतजार करते यात्री। जागरण



जागरण टीम, नई दिल्ली। देश भर में इंडिगो की हवाई सेवाएं दो दिनों से बुरी तरह प्रभावित हैं। इस वजह से भुवनेश्वर की एक नई शादीशुदा महिला अपने पति के साथ शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए बेंगलुरु से हुबली नहीं जा पाई। नए शादीशुदा जोड़े को वर्चुअली रिसेप्शन में शामिल होना पड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दुल्हन संगमा दास भुवनेश्वर की हैं और दूल्हा मेधा कृष्णसागर कर्नाटक के हुबली का रहने वाला है। दोनों अभी बेंगलुरु की एक IT कंपनी में काम करते हैं। पिछले महीने 23 नवंबर को उनकी शादी हुई थी। इसके बाद वे बेंगलुरु चले गए। उनका रिसेप्शन बुधवार, 3 दिसंबर को हुबली में होना था। इंडिगो की एक फ्लाइट अचानक कैंसिल होने से वे बेंगलुरु में ही फंस गए।
पति का शव ले जा रही महिला परेशान

इंडिगो की एक फ्लाइट कैंसिल होने से गुवाहाटी में अपने पति की मौत से दुखी एक बुजुर्ग महिला का दर्द और बढ़ गया। महिला ने कहा, “मैं आज सुबह शिलांग से यहां आई हूं। मेरे पति गुजर गए हैं, और मैं शव को अंतिम संस्कार के लिए कोलकाता ले जा रही हूं।“

हमने इंडिगो की फ्लाइट बुक की है, लेकिन अभी तक हमें नहीं पता कि फ्लाइट उड़ान भरेगी या नहीं। मुझे चिंता है कि फ्लाइट कैंसिल हो सकती है। हालांकि, कुछ इंतजार के बाद कंपनी ने महिला को फ्लाइट दे दी।
बहन की शादी में नहीं पहुंच सके

पटना निवासी रितेश की बहन की शादी शनिवार को वडोदरा में है। पहले जब गुरुवार को इंडिगो की पटना-वडोदरा फ्लाइट कैंसिल हुई तो एयरलाइन ने उन्हें शुक्रवार को लखनऊ से अहमदाबाद की फ्लाइट के टिकट दिए। 20,000 रुपये देने के बाद परिवार कार से लखनऊ पहुंचा, लेकिन यहां अहमदाबाद की फ्लाइट कैंसिल हो गई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166836