search

जाड़ा टाइट, प्रशासन फाइट: धनबाद में अलाव के लिए पैसे भेजे गए, Blanket Tender Finalized

cy520520 2025-12-6 12:07:11 views 1247
  

धनबाद प्रशासन ने अंचलों में की अलाव की व्यवस्था।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Cold Wave Alert:ठंड बढ़ने के साथ ही धनबाद प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा और राहत के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने सभी प्रखंडों में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव लगाने की व्यवस्था की है। इस उद्देश्य के लिए प्रशासन ने प्रत्येक अंचलाधिकारी को तीन-तीन लाख रुपए भेजे हैं।

शुक्रवार को भेजे गए इन पैसों से अंचलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव की सुविधा सुनिश्चित करेंगे। इससे सड़कों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ठंड से राहत पाने वाले लोगों के लिए पर्याप्त इंतजाम होंगे।

साथ ही, कंबल वितरण का रास्ता भी पूरी तरह साफ हो गया है। इस बार सरकार ने पूरे राज्य में करीब 10 लाख कंबल बांटने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से लगभग 70 हजार कंबल धनबाद जिले में वितरित किए जाएंगे। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि इस बार उच्च गुणवत्ता वाले मिंक कंबल ही वितरित किए जाएं।

कंबल का टेंडर शुक्रवार को फाइनल हो गया और उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि शनिवार से एजेंसी को कंबल आपूर्ति के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा। वहीं सोमवार से जिले के सभी प्रखंडों में कंबल का वितरण शुरू हो जाएगा। कंबल वितरण पूरी तरह निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा, ताकि हर जरूरतमंद तक राहत सामग्री समय पर पहुंच सके।

प्रशासन का यह कदम ठंड की चरम अवधि में जनता की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। नागरिकों को अलाव और कंबल की सुविधा मिलने से ठंड के मौसम में राहत मिलेगी और ठंड से होने वाले खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164402