cy520520 • 2025-12-6 10:36:39 • views 1161
शीतलहर से आम और खास हर कोई परेशान। (फाइल फोटो)।
जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Weather News: हिमालय से आनेवाली बर्फीली हवाओं ने धनबाद शहर और इसके आसपास के जिलों-बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा- के मौसम का मिजाज बदल दिया है। एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पांच दिनों में इसमें पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही शुक्रवार अब तक के सीजन की सबसे सर्द रात बन गई।
लुढ़कते तापमान ने दिसंबर की सर्दी का अनुभव कराना शुरू कर दिया है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। पारा नौ डिग्री पर रहने से ठिठुरन बढ़ गई है।
मौसम केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट के आसार हैं। इससे ठंड और अधिक सितम ढाएगी।
सुबह छाया कोहरा तो दिन में धूप ने दी राहत
सुबह देर तक कोहरा छाए रहने से मौसम सर्द रहा। दिन चढ़ने पर धूप ने राहत दी। पर धूप में भी सर्द हवाएं ठंडक का अहसास कराती रही। शाम ढलने से पहले ही मौसम सर्द हो गया। जैसे-जैसे रात बढ़ी मौसम सर्द होता गया।
शनिवार को भी सुबह कोहरा छाने के बाद धूप खिलेगी। रविवार से दो-तीन दिनों तक बादल छा सकते हैं। इससे दिन में भी मौसम में ठंडक घुली रहेगी।
️ अगले चार दिनों का संभावित तापमान
दिन अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
शनिवार
25°
9°
रविवार
25°
10°
सोमवार
26°
11°
मंगलवार
27°
12°
|
|