search
 Forgot password?
 Register now
search

तेरा मेरा प्यार अमर...गाकर इंटरनेट मीडिया पर छाईं असिस्टेंट प्रोफेसर दुल्हन

LHC0088 2025-12-6 06:36:21 views 954
  





तेरा मेरा प्यार अमर...गाकर इंटरनेट मीडिया पर छाईं असिस्टेंट प्रोफेसर दुल्हन  

जासं, सहारनपुर : शादी के बाद सास-ननदों के सामने बहू की विधा पारंगत परीक्षा थी। परीक्षार्थी थी शहर के मुन्ना लाल डिग्री कालेज की संगीत की सहायक प्राध्यापिका तान्या सिंह। तान्या ने घूंघट के बीच से गिटार बजाकर तेरा-मेरा प्यार अमर गीत ऐसा गाया कि वह रातोंरात इंटरनेट मीडिया सेंसेशन बन गईं। उनका वीडियो तीन दिनों में 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



पीली साड़ी और बार-बार नीचे और लंबा खींचता घूंघट..एक नई दुल्हन के हाथ में गिटार..! यह वीडियो किसी का भी ध्यान खींचने के लिए काफी है। इसी बीच गिटार के तारों को साधती अंगुलियां और फिर सुरीली आवाज में 1962 में आई फिल्म असली-नकली में गाया स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर का गीत तेरा-मेरा प्यार अमर कानों में मिश्री की मानिंद उतरता है तो सारी सास-ननद मुस्कुराती हुईं तालियां बजाती दिखती हैं। यह दुल्हन सहारनपुर के मुन्ना लाल डिग्री कालेज में संगीत की सहायक प्राध्यापिका तान्या सिंह हैं। मूलरूप से इटावा की रहने वाली तान्या सिंह ने मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका कालेज में संगीत की असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में तीन साल पहले ज्वाइन किया है। तान्या सिंह का विवाह गाजियाबाद के गांव मोहम्मदपुर कदीम निवासी आदित्य गौतम से हुआ है, जो एसडीओ हैं।  



--  

परिवार के सदस्य ने किया रिकार्ड  

शादी के बाद ससुराल में आयोजित महिला संगीत का यह दृश्य परिवार के एक सदस्य ने रिकार्ड कर इंटरनेट मीडिया पर साझा किया है। तान्या के साथियों के मुताबिक, हाल ही में तान्या की शादी दिल्ली में हुई है। वह छुट्टी पर हैं। तान्या संगीत की अच्छी जानकार हैं। छात्राओं के सामने वह मंच पर प्रस्तुति देती रही हैं। तान्या सिंह ने एक वीडियो जारी कर इंटरनेट मीडिया पर बरस रहे इस स्नेह के प्रति प्रशंसकों का आभार भी प्रकट किया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153329

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com