search

सिरसा ग्रेनेड हमला: पांचों आरोपियों का रिमांड खत्म, कोर्ट ने भेजा जेल

cy520520 2025-12-6 03:39:23 views 943
  

सिरसा ग्रेनेड हमला: पांचों आरोपियों का रिमांड खत्म। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, सिरसा। 25 नवंबर को महिला थाने पर ग्रेनेड फेंकने के पांचों आरोपितों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। हालांकि इससे पहले पांचों आरोपितों का सुबह 11 बजे सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पांचों आरोपितों धीरज, विकास धारीवाल, विकास उर्फ विक्की, संदीप और सुशील को जेल भेज दिया गया। बता दें कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर पांचों आरोपित अमृतसर से ग्रेनेड लेकर आए थे।

आरोपित धीरज, विकास और संदीप 25 नवंबर की रात को सिरसा बाइक पर आए और महिला थाने पर ग्रेनेड से अटैक कर दिया। आरोपितों ने इसकी वीडियो बनाई और शहजाद भट्टी को भेज दी। भट्टी ने इसे अपलोड किया। इसके बाद वे अपने एक रिश्तेदार की सहायता से रास्ता पूछकर खारियां भाग गए।

सिरसा पुलिस ने पांचों आरोपितों सहित छठे आरोपित शिजान को भी गिरफ्तार कर लिया। पांचों आरोपितों के आठ दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल और ग्रेनेड की पिन बरामद की।

साथ ही अमृतसर में जिस होटल में वे रुके और बैग खरीदकर वापस आए, इसकी भी निशानदेही की गई। आरोपित नशेड़ी थे। इस पूरे गिरोह का सरगना धीरज था जो कि बैंगलोर में पत्थर कटाई के काम के दौरान सोहेल नाम के पाकिस्तानी युवक के संपर्क में आया। उसने ही उसकी फोन पर शहजाद भट्टी से बात करवाई थी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164441