search

UPSSSC PET Result 2025 OUT: यूपी पीईटी रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट upsssc.gov.in पर करें चेक

cy520520 2025-12-6 02:38:29 views 1186
  

UPSSSC PET Result 2025 OUT: परीक्षा में 19 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: यूपीएसएसएससी (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का रिजल्ट आज यानी 5 दिसंबर को जारी कर दिया गया है। UPSSSC PET परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 06 व 07 सितंबर को किया गया था। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के कुल 48 जिलों में 1479 परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी। साथ ही इस परीक्षा में लगभग 19 लाख अभ्यर्थियो ने भाग लिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यूपीएसएसएससी की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ UPSSSC PET Scorecard भी जारी किया हुआ है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नबंर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
ऐसे डाउनलोड कर करें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूपी की ओर से पीईटी का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसलिए उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स बताए गए हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करने के बाद यूपी पीईटी स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


UPSSSC PET Result 2025 Link
रिजल्ट जारी होने के बाद

यूपी पीईटी की परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली ग्रुप-बी और सी पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही पीईटी स्कोरकार्ड तीन साल तक वैध माना जाएगा। आयोग की ओर से स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए एक सीमित समय दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को तय समय पर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा।  

यह भी पढ़ें: UPSSSC PET Result 2025 Link: यूपी पीईटी रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी, 1 क्लिक में यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164423