search

वारंटी दंपती को पकड़ने नैनीताल पहुंची पंजाब पुलिस, पति कोतवाली से फरार

cy520520 2025-12-6 01:08:06 views 1245
  

धोखाधड़ी के मामले में मोहाली (पंजाब) की कोर्ट ने जारी किया था गैर जमानती वारंट. Concept Photo



जागरण संवाददाता, नैनीताल । पंजाब के मोहाली जिले के जीगरपुर से फरार गैर जमानती वारंटियों को पंजाब पुलिस ने दबिश देकर नैनीताल के डीएसबी क्षेत्र के होटल से गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पुलिस ढिलाई से एक वारंटी गिरफ्त से फरार हो गया। पुलिस अब फरार वारंटी की खोजबीन में जुटी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी संबंधित मामले में वारंटी मोहाली (पंजाब) निवासी पति-पत्नी विवेक कुमार और रितु अपने आठ वर्षीय बच्चे के साथ नैनीताल आ गए। दंपती के विरुद्ध वहां की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। शुक्रवार दोपहर बाद मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पंजाब पुलिस की टीम नैनीताल पहुंच गई। जहां कोतवाली पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस ने दोनों वारंटियों को डीएसबी क्षेत्र के होटल से पकड़ लिया। पुलिस दोनों वारंटियों को पकड़ कर कोतवाली ले आई।

इस दौरान पुलिस की ढील के चलते आरोपित विवेक गिरफ्त से भाग गया। पुलिस ने पीछा किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। घंटों तक पुलिस सीसीटीवी खंगालती रही। फरार वारंटी को कई जगह ढूंढा गया लेकिन वह हाथ नहीं लगा। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मामले में वारंटी रितु को पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया जबकि विवेक की तलाश की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164465