search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त, अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जताया आभार

cy520520 2025-12-5 22:10:02 views 1237
  

विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त, अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जताया आभार



राज्य ब्यूरो, पटना। 18वीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र (Bihar Assembly Session) का शुक्रवार को समापन हो गया। सभाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सत्र समापन की घोषणा की। उन्होंने सत्र के संचालन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के कार्यों की जानकारी दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने 236 सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई। पांच सदस्यों ने दो दिसंबर को शपथ ग्रहण किया। उसी दिन विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। तीन दिसंबर को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया।

सभाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन नेता और तेजस्वी यादव को विपक्ष का नेता घोषित किया। उन्होंने बताया कि सत्र में विभिन्न विश्वविद्यालयों में विधायकों को सदस्य बनाने के लिए विधान सभा को अध्यक्ष, को प्राधिकृत किया गया। चार दिसंबर को नरेन्द्र नारायण यादव विधान सभा के उपाध्यक्ष बनाए गए।

इसी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर विधायक राणा रणधीर की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। बहस में कई सदस्यों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की।उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वाद विवाद पर उत्तर दिया गया।

अध्यक्ष ने बताया कि पांच दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी में सम्मिलित ग्रामीण विकास विभाग के अनुदान की मांग पर वाद-विवाद हुआ तथा सरकार के उत्तर के बाद मांग स्वीकृत हुई। सत्र में कुल 16 निवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 15 स्वीकृत हुए। कुल नौ याचिकाएं प्राप्त हुई, जिनमें छह स्वीकृत हुए।

यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा में गूंजा ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी का मामला, LJP विधायक की मांग- IAS वर्मा पर हो कठोर कार्रवाई

यह भी पढ़ें- \“IAS संतोष वर्मा पर दर्ज हो FIR\“, \“ब्राह्मण बेटियों\“ वाले विवादित बयान पर विधानसभा में गरजे MLA राजू तिवारी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150286

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com