search

कड़ाके की ठंड में कंबल ओढ़ के सोया फिर नहीं खुली आंख, लोगों ने कंबल हटाया तो उड़ गए होश

cy520520 2025-12-5 17:39:14 views 706
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। मौसम बदलने के साथ ही ठंड में इजाफ होने लगा है। गुरुवार की सुबह राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ईको प्वाइंट वीर लोरिक पत्थर के पास सड़क के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।

वहां वह कंबल ओढ़े पड़ा हुआ था। पुलिस ने आशंका जताई है कि व्यक्ति की मौत ठंड के कारण हुई है। लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने जानकारी दी कि वीर लोरिक पत्थर के पास एक व्यक्ति कंबल ओढ़े पड़ा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जब मौके पर जाकर कंबल हटाकर देखा गया तो वह मृत अवस्था में मिला। इस पर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। मृतक के पास से कोई पहचान आधार कार्ड आदि नहीं मिला।

वह हरे रंग का स्वेटर जिस पर सफेद व काले रंग का धारीदार पट्टी है, पहने हुए हैं। इसके अलावा सफेद पेंट पहने है। सिर व दाढ़ी का बाल पका हुआ है। उसकी उम्र करीब 55 वर्ष आंकी जा रही है।

उप निरीक्षक उमाशंकर ने बताया कि उसे देखने से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ठंड के कारण मृत्यु हो गई है। पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- फैमिली ID से मिलेंगी पेंशन जैसी कई सरकारी सुविधाएं, अगर अब तक नहीं बनवाई तो इन तरीकों से घर बैठे बनवाएं
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164394