search

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने पर मिली 20 साल की जेल, रात में सो रही बच्ची को बनाया था हवस का शिकार

LHC0088 2025-10-5 06:06:27 views 1289
  बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी को सुनाई 20 साल की सजा। सांकेतिक फोटो





जागरण संवाददाता, हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत ने साढ़े पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के दोषी युवक को 20 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने सजा के अलावा एक लाख 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। अदालत ने उसे तीन दिन पहले दोषी करार दिया था। पुलिस ने 4 सितंबर 2021 को केस दर्ज किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अदालत मेंं चले अभियोग के अनुसार जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि पिछली रात करीब एक बजे गांव का एक युवक उनके घर में घुस आया। वह सो रही मेरी साढ़े पांच साल की बेटी को उठाकर नीचे ले गया और कमरे में उसके साथ गलत काम किया। बच्ची चिल्लाने पर उसकी नींद खुली।



वह आवाज सुनकर नीचे आईं। उसने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर नामजद के खिलाफ पाक्सो एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। उक्त मामले में दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165361