search

यूपी में इस हाईवे पर करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं हुआ ओवरब्रिज का निर्माण, रेलवे क्रॉसिंग से लगता है भीषण जाम

deltin33 2025-10-5 05:36:32 views 1245
  26.72 करोड़ खर्च के बाद भी सुगम नहीं हो रही बलरामपुर-गोंडा की राह।





संतोष श्रीवास्तव, बहराइच। बहराइच-गोंडा हाईवे स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर 2022 में ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी मिली थी। करोड़ों खर्च होने के बाद भी निर्धारित समय में ओवरब्रिज निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। इससे लाखों की आबादी प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधि 20 हजार से अधिक वाहनों का इधर से आवागमन होता था, लेकिन अधूरे ओवरब्रिज के चलते बहराइच से गोंडा व बलरामपुर की राह सुगम नहीं हो पा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



बहराइच-गोंडा हाईवे स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर 2022 में ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी सरकार से मिली थी। इसके निर्माण कार्य के लिए 26 करोड़ 72 लाख रुपये शासन से मंजूर किए गए थे, जिसमें चार करोड़ 56 लाख रुपये रेलवे को वहन करना था। ब्रिज की ऊंचाई 10 मीटर व चौड़ाई आठ मीटर निर्धारित है।

ओवरब्रिज निर्माण का कार्य राज्य सेतु निगम को सौंपा गया था। तीन वर्ष बीतने को है, लेकिन अभी तक ओवरब्रिज निर्माण कार्य अधूरा है। प्रतिदिन 20 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन इस मार्ग से होता था।



निर्माण के चलते सभी वाहन देहात कोतवाली स्थित पुलिस लाइन के रास्ते गोंडा की ओर जाने को विवश हैं। इस मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग बंद होने के चलते कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। इस जाम में कई बार मरीजों को जीवनदान देने के लिए जा रही एंबुलेंस भी फंसी रहती है।


कच्छप गति से चल रहे ओवरब्रिज निर्माण से आम जनमानस परेशान है। व्यापार प्रभावित हो रहा है। जरूरी कार्य से आने-जाने वालों का समय काफी बर्बाद होता है। -पीयूष तिवारी।





पुलिस लाइन स्थित रेलवे क्रासिंग बंद होने के दौरान बाइक, ई-रिक्शा व छोटे वाहनों के चालक वाहनों को बेतरतीब फाटक के पास लाकर खड़ा कर देते हैं। -सतीश रावत।




तीन साल से चल रहे ओवरब्रिज निर्माण को देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसको लेकर जिम्मेदार कितने गंभीर हैं। -नितिन बंसल।



ट्रेन आने व जाने के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। ऐसे में विद्यालय जाने वाले बच्चों से लेकर मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। -प्रदीप पांडेय।




रेलवे क्रॉसिंग पर विभाग द्वारा कराए जाने वाले ओवरब्रिज निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के संबंध में रेल मंत्रालय के अधिकारियों को पत्राचार किया गया है। -रणविजय सिंह, सदस्य जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति (रेल मंत्रालय भारत सरकार)।



बहराइच-गोंडा रेल मार्ग पर नौवागढ़ी स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। -महेश गुप्त, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521