deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

18 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र विदेशों में कर रहे पढ़ाई, केंद्र ने संसद में दी जानकारी

cy520520 2025-12-5 05:06:19 views 1014

  

18 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र विदेशों में कर रहे पढ़ाई, केंद्र ने संसद में दी जानकारी



आईएएनएस, नई दिल्ली। वर्तमान में 18.82 लाख भारतीय छात्र विदेशों में अध्ययन कर रहे हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या यूएई (2.53 लाख), कनाडा (4.27 लाख), अमेरिका (2.55 लाख), आस्ट्रेलिया (1.96 लाख) और यूके (1.73 लाख) में है।

यह जानकारी विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने संसद में दी। उनकी ओर से पेश आंकड़ों के अनुसार, करीब 153 देशों में भारतीय छात्र अध्ययन कर रहे हैं हैं।

इनमें प्रमुख शिक्षा केंद्रों के साथ-साथ आर्मेनिया, जार्जिया, किर्गिस्तान और साइप्रस जैसे छोटे स्थलों पर भी भारतीय मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।

मंत्रालय ने पिछले पांच वर्षों में निर्वासित या प्रवेश से वंचित छात्रों की संख्या के अनुसार देशवार आंकड़े भी प्रस्तुत किए। यूके ने 170, अमेरिका ने 45 और आस्ट्रेलिया ने 114 छात्रों को निर्वासित किया।

इसके अलावा रूस ने 82, यूक्रेन ने 13, जार्जिया ने 17, फिनलैंड ने पांच 5 और मिस्त्र ने दो छात्र निर्वासित किए हैं। मंत्री ने बताया कि वीजा नियमों का उल्लंघन इनके निर्वासन का मुख्य कारण है।

उन्होंने बताया कि मंत्रालय भारतीय छात्रों के हितों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है और नियमित रूप से छात्रों के साथ संवाद करता है।

मंत्रालय ने भ्रामक विदेशी शैक्षणिक पाठ्यक्रमों से बचाने के लिए एडवाइजरी भी जारी की हैं। हाल के निकासी प्रयासों में \“\“ऑपरेशन गंगा\“\“, \“\“ऑपरेशन कावेरी\“\“ और अन्य शामिल हैं, जोकि छात्रों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
129007