search
 Forgot password?
 Register now
search

UP में पेट्रोल पंप कर्मचारियों को बनाया बंधक, 42 हजार लूटे; CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

deltin33 2025-12-5 01:40:20 views 1217
  



संवाद सूत्र, पटियाली। क्षेत्र के गांव श्रीनगला स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार की देर रात अज्ञात चोर कार्यालय में घुस गए। यहां मौजूद कर्मचारियों काे बंधक बना लिया और 42 हजार रुपये लूट लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

श्रीनगला में पूर्णा फीलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप स्थित है। देर रात करीब 11 बजे पंप के सभी कर्मचारी सुनील और राजीव अपना काम समाप्त कर कार्यालय में लेटे हुए थे। तभी करीब छह नकाबपोश पंप पर पहुंचे, कार्यालय का दरबाजा खटखटाया। कर्मचारियों ने समझा कि कोई पेट्रोल या डीजल लेने पहुंचा है।

जैसे ही दरबाजा खोला कर्मचारियों को नकाबपोश ने तमंचे के बल पर कवर कर लिया। पंप के गल्ले में रखे 42 हजार रुपये की नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश फिल्मी स्टाइल में फरार हो गए। पंप के प्रबंधक चंदन ने पुलिस काे जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची। पंप के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे तलाशे गए। घटना कैमरे में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
463694

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com