search

हरविन्द्र कल्याण ने देखी मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही, नरेंद्र तोमर-कैलाश विजयवर्गीय के साथ कई मुद्दों पर की चर्चा

Chikheang 2025-12-5 01:09:53 views 773
  

हरविन्द्र कल्याण ने देखी मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही।



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बृहस्पतिवार को भोपाल पहुंचकर मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही देखी। इससे पूर्व, हरविन्द्र कल्याण मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निमंत्रण पर भोपाल स्थित बोट क्लब पहुंचे, जहां वे पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित शिकारा नाव के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। वहां पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने उनका स्वागत किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने भोपाल में मध्य प्रदेश के नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की। कल्याण ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग प्रत्यक्ष रूप से आम आदमी से जुड़ा विभाग है।

विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन के साथ साथ नागरिकों की जरूरतों को पूरा करना भी इस विभाग का दायित्व है। अधिकारी निष्ठाभाव से कार्य कर ही इन जिम्मेदारियों पर खरा उतर सकते हैं। इस दौरान विधानसभा की तर्ज पर नगर निगम में अध्यक्ष पद के सृजन पर भी चर्चा हुई।

इस यात्रा के दौरान कल्याण भोपाल में शहीदों की याद में स्थापित शौर्य स्मारक पर भी गए। वहां उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए विजिटर रजिस्टर में लिखा कि यह एक अति प्रेरणादायी स्थल है। इसके भ्रमण से प्रत्येक व्यक्ति में देश प्रेम और देश भक्ति की भावना प्रबल होती है। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की धर्मपत्नी रेशमा कल्याण भी उनके साथ मौजूद रहीं। मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने रेशमा कल्याण का स्वागत किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168868