search

SSC CHSL Result 2025: जल्द ही जारी होगा सीएचएसएल परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

deltin33 2025-12-5 00:09:55 views 1052
  

SSC CHSL Result 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से आयोजित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदावर SSC CHSL 2025 की परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। बता दें, रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जल्द ही जारी किया जाएगा। एसएससी की ओर से टियर-1 परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ (SSC CHSL 2025 cutoff) लिस्ट भी जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट देख सकेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
SSC CHSL Result 2025: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड

एसएससी सीएसएसएल टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताएं गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

  • रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब SSC CHSL Result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी

एसएससी की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।  
इतने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 3131 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
इस दिन हुई थी परीक्षा

एसएससी की ओर से टियर-2 परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 12 नवंबर, 2025 को किया गया था। परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। यह परीक्षा कुल एक घंटे लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित कराई गई थी।  

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एसएससी सीएचएसएल परीक्षा रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर ऑपिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।  

यह भी पढ़ें: UP PET Result 2025 Live: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट जल्द होगा जारी, 19 लाख से अधिक कैंडिडेट्स का इंतजार होगा खत्म
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477734