search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar School Holiday List 2026: बिहार में 75 दिन बंद रहेंगे स्कूल, डेटवाइज शेड्यूल यहां करें चेक

deltin33 2025-12-4 22:09:22 views 856
  

Bihar School Holiday 2026 :पूरी लिस्ट यहां से करें चेक।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2026 के लिए स्कूल हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया गया है। बिहार स्कूल हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक राज्यभर में स्कूलों में कुल 75 दिनों तक छुट्टियां रहेंगी। इसमें से 7 रविवार हैं। कुल छुट्टियों में से कुल 10 रविवार पड़ रहे हैं ऐसे में संडे को छोड़कर कुल 65 दिनों तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गर्मियों की छुट्टियों के साथ दिवाली, छठ पर मिलेगा लंबा अवकाश
छात्र, अविभावक व टीचर्स की जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में गर्मियों की छुट्टियां कुल 20 दिनों के लिए मिलेंगी। इसके अलावा दुर्गा पूजा के अवसर पर 5 दिनों तक एवं दिवाली, छठ के मौके पर कुल 10 दिनों तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। पूरे साल की छुट्टियां डेट वाइज आप नीचे टेबल से चेक कर सकते हैं।
अवकाश का नामतिथिछुट्टियों की संख्या
मकर संक्राति14 जनवरी 20261 दिन
बसंत पंचमी23 जनवरी 20261 दिन
गणतंत्र दिवस26 जनवरी 2026 1 दिन
संत रविदास जयंती1 फरवरी 20261 दिन
शब-ए-बारात 4 फरवरी 20261 दिन
महा शिवरात्रि15 फरवरी 20261 दिन
होली3 व 4 मार्च 20262 दिन
रमजान का आखिरी जुमा13 मार्च 20261 दिन
ईद-उल-फितर (ईद)21 मार्च 20261 दिन
बिहार दिवस22 मार्च 20261 दिन
रामनवमी27 मार्च 20261 दिन
महावीर जयंती31 मार्च 20261 दिन
गुड फ्राइडे3 अप्रैल 20261 दिन
भीम राव अंबेडकर जयंती14 अप्रैल 20261 दिन
वीर कुंवर सिंह जयंती23 अप्रैल 20261 दिन
जानकी नवमी25 अप्रैल 20261 दिन
मई दिवस / बुद्ध पूर्णिमा1 मई 20261 दिन
ईद-उल-अजहा (बकरीद)28 मई 20261 दिन
समर वेकेशन1 से 20 जून 202620 दिन
मुहर्रम27 जून 20261 दिन
कबीर जयंती29 जून 20261 दिन
चेहल्लुम4 अगस्त 20261 दिन
स्वतंत्रता दिवस15 अगस्त 20261 दिन
अंतिम श्रावणी सोमवार24 अगस्त 20261 दिन
पैगंबर मुहम्मद (PBUH) का जन्मदिन26 अगस्त 20261 दिन
रक्षाबंधन28 अगस्त 20261 दिन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी4 सितंबर 20261 दिन
हरि तालिका व्रत (तीज व्रत)14 सितंबर 20261 दिन
अनंत चतुर्दशी25 सितंबर 20261 दिन
महात्मा गांधी जयंती2 अक्टूबर 20261 दिन
जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया)5 अक्टूबर 20261 दिन
दुर्गा पूजा (कलश स्थापना)11 अक्टूबर 20261 दिन
दुर्गा पूजा17 से 21 अक्टूबर 20265 दिन
दिवाली/चित्रगुप्त पूजा/भाई दूज/छठ पूजा7 से 17 नवंबर 202610 दिन
गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा24 नवंबर 20261 दिन
विंटर वेकेशन (क्रिसमस दिवस और गुरु गोबिंद सिंह जयंती)25 से 31 दिसंबर 20267 दिन




  

महत्वपूर्ण जानकारी

  • चांद के दृष्टिगोचर होने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों की तिथि में परिवर्तन हो सकता है।
  • राज्य के सभी राजकीय / राजकीयकृत / परियोजना/ उत्क्रमित प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय उक्त अवकाश तालिका के अनुसार ही बंद रहेंगे।
  • सभी विद्यालयों में वार्षिकोत्सव, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं गाँधी जयन्ती मनायी जाएगी। इस दौरान सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम आयोजन के बाद विद्यालय की छुट्टी होगी।
  • दीर्घकालीन अवकाश यथा ग्रीष्मावकाश, क्रम सं0-20, दीपावली से छठ पूजा तक के अवकाश अवधि, क्रम सं0-35 में एवं शीतकालीन अवकाश, क्रम सं0-37 में छात्र/छात्राओं को सभी विषयों के लिए गृह कार्य एवं परियोजना कार्य दिया जाना अनिवार्य होगा। विद्यालय खुलने पर शिक्षक का यह दायित्व होगा कि उक्त कार्यों का मूल्यांकन करेंगे।


यह भी पढ़ें- देश के सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की लिस्ट एवं उनकी राजधानी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
463976

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com