search

मुंबई: पिता ने हैवानियत की सारी हदें की पार, बेटी का गला ब्लेड से काटा; सामने आई हैरान करने वाली वजह

deltin33 2025-12-4 17:38:06 views 1246
  

पिता ने हैवानियत की सारी हदें की पार।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की गर्दन ब्लेड से काट दी। बताया जा रहा है कि शख्स गुस्से में था और वह अपनी पत्नी पर अफेयर को लेकर शक करता था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को 14 साल की लड़की अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसका पिता कमरे में दाखिल हुआ और उसकी गर्दन काट दी। इस दौरान लड़की दर्द से चिल्लाई, जिसके बाद उसकी मां उसे बचाने के लिए दौड़ी। शख्स ने अपनी पत्नी पर भी हमला कर दिया।
नशे में था आरोपी

आरोपी की पहचान हनुमंत सोनावाले के रूप में हुई है। कथित तौर पर हनुमंत नशे में था, और अपनी बेटी पर हमले से पहले उसने अपनी पत्नी के साथ भी झगड़ा किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
पत्नी पर कर था शक

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि सोनावाले बेरोजगार था और उसको शराब की लत थी। कई बार वह अपनी पत्नी पर हमला कर चुका है। हनुमंत सोनावाले को शक था कि उसकी पत्नी का कही एक्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, जिसके कारण वह अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल खड़ा किया करता था।
घायल लड़की को लगे 5 टांके

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, घायल अवस्था में नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर लड़की की गर्दन पर पांच टांके लगे हैं। मां और बेटी दोनों को कांदिवली के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया गया है।   

यह भी पढ़ें- मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे युवक के बैग से मिली ये चीज, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पुलिस को बुलाया

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई हवाई अड्डों से उड़ान भरना हो सकता है महंगा, 22 गुना तक बढ़ेगी यूजर फीस; कितना उछलेंगे टिकट के दाम?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477666