search
 Forgot password?
 Register now
search

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में दो दिन तक शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

deltin33 2025-12-4 17:08:55 views 723
  

चंडीगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में ठंड ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने नागरिकों को सुबह-शाम विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

यह सामान्य से 5.2 डिग्री कम है, जिसके कारण हल्की हवाओं के बीच तीखी ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

आने वाले 48 घंटे तक सुबह के समय घनी ठंड और दिन में हल्की धूप के आसार हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं, शहर में विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
463548

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com