search
 Forgot password?
 Register now
search

Ghaziabad Pollution: जिम्मेदार नहीं दिला पाए राहत, हवा की गति बढ़ने पर ही घट रहा वायु प्रदूषण

deltin33 2025-12-4 15:08:17 views 1181
  

महामाया स्टेडियम में भवन की मरम्मत के साथ चल रहे साफ-सफाई कार्य के दौरान निकली गंदगी और कबाड़ को खुले में जलाया जा रहा है।






जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) हवा की गति के साथ घट-बढ़ रहा है। हवा की गति बढ़ने पर एक्यूआइ में गिरावट आती है। वहीं, हवा की गति कम होने पर प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार को हवा की गति बढ़ने एक्यूआइ में 37 अंक की गिरावट आई है। इससे एक्यूआई 324 दर्ज किया गया। मंगलवार को 361 दर्ज किया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार को जिले में हवा की औसतन गति 11 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। इससे एक्यूआइ में गिरावट आई। हवा की गति चार से पांच किलोमीटर प्रतिघंटा रहने पर एक्यूआई 400 के करीब बना रहता है। जब भी हवा की गति बढ़ती है एक्यूआइ में तभी गिरावट आती है। अधिकारियों का कहना है कि हवा की गति बढ़ने पर धूल के कण उड़ जाते हैं।

जब हवा की गति कम रहती है तो धूल के कण वायुमंडल में घूमते रहते हैं। इससे एक्यूआइ अधिक दर्ज होता है। लोगों का भी अधिकारियों से भरोसा उठ गया है। कोई भी ठोस योजना नहीं होने के कारण प्रदूषण से राहत मिलने का नाम नहीं ले रही है। लोगों का कहना है कि अगर हवा की गति और बढ़ जाएगी तो प्रदूषण कम हो जाएगा। इससे काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
हवा की दिशा का भी पड़ता है असर

अधिकारियों का कहना है कि हवा की रफ्तार की ही तरह इस महीने में प्रदूषण के लिए हवा की दिशा भी एक कारक है। खास तौर पर उत्तर-पश्चिम की ओर चलने वाली हवा के कारण पंजाब-हरियाणा के खेतों से आनेवाला पराली का धुआं भी दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ाता है।
लोनी क्षेत्र देश में सबसे प्रदूषित

लोनी देश में सबसे प्रदूषित क्षेत्र दर्ज किया गया। मंगलवार की भी सबसे प्रदूषित इलाकों में लोनी की स्थिति दूसरे नंबर पर थी। लोनी का एक्यूआइ बुधवार को 403 दर्ज किया गया। वहीं, संजय नगर की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वसुंधरा व संजय नगर का एक्यूआइ खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
सीपीसीबी और आइक्यू एयर के AQI में 150 का अंतर

लोग सबसे अधिक प्रदूषण को लेकर संशय में हैं। सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई 361 और आइक्यू एयर के अनुसार 174 दर्ज किया गया। इसमें 150 का अंतर है। लोगों का कहना है कि किस एक्यूआइ को सही मानें ये समझ नहीं आ रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
463524

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com