search
 Forgot password?
 Register now
search

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, अब मेडिकल सर्टिफिकेट के बिना मिलेगी मेंस्ट्रुअल लीव, 1.5 लाख महिला कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

deltin33 2025-12-4 13:47:28 views 774
Karnataka: प्राइवेट सेक्टर की 18 से 52 साल की महिलाओं को हर महीने एक दिन की पेड पीरियड लीव देने का फैसला करने के कुछ हफ्तो बाद, राज्य सरकार ने यह सुविधा सरकारी कर्मचारियों के लिए भी लागू कर दी है। 9 अक्टूबर को, राज्य मंत्रिमंडल ने मेंस्ट्रुअल लीव पॉलिसी (MLP) 2025 को मंजूरी दी थी, जिसके तहत प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत महिला कर्मचारियों को हर महीने एक दिन की पेड लीव मिलेगी। इस संबंध में सरकारी आदेश 12 नवंबर को जारी किया गया था। अब, नए आदेश के साथ, सरकारी क्षेत्र के 1.5 लाख से ज्यादा महिला कर्मचारियों को इस नई अवकाश नीति का लाभ मिलेगा।



मंगलवार का यह आदेश कर्नाटक उच्च न्यायालय में बैंगलोर होटल एसोसिएशन द्वारा दायर एक याचिका के बाद आया है, जिसमें सरकार की मेनस्ट्रुअल लीव नोटिफिकेशन को चुनौती दी गई थी।



एसोसिएशन ने याचिका में तर्क दिया कि यह नियम भेदभावपूर्ण है, क्योंकि इसमें सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को शामिल नहीं किया गया था, जबकि राज्य में महिलाओं की सबसे ज्यादा नौकरी सरकारी विभागों में ही है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/russian-president-to-visit-india-today-likely-to-discuss-defence-trade-and-su-57-fighter-jets-will-have-dinner-with-pm-modi-article-2301165.html]रूसी राष्ट्रपति आज आएंगे भारत, रक्षा, व्यापार और Su-57 फाइटर जेट्स पर हो सकती है चर्चा, पीएम मोदी के साथ करेंगे डिनर
अपडेटेड Dec 04, 2025 पर 9:14 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/putin-to-begin-india-visit-today-with-pm-modi-s-private-dinner-27-hour-trip-full-schedule-article-2301013.html]Vladimir Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा, PM आवास, राजघाट से लेकर राष्ट्रपति भवन तक ये है पूरा शेड्यूल
अपडेटेड Dec 04, 2025 पर 8:25 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/i-have-a-desire-to-kill-beautiful-children-confesses-woman-accused-of-killing-4-children-article-2301010.html]Panipat child murder case: खूबसूरत बच्चों को मारने की इच्छा होती है, 4 बच्चों कि हत्या के मामले में आरोपी महिला का कबूलनामा
अपडेटेड Dec 04, 2025 पर 7:48 AM

राज्य में महिला सरकारी कर्मचारियों को मेंस्ट्रअल लीव का लाभ देने के लिए एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। यह अवकाश संविदा कर्मचारियों पर भी लागू होगा। श्रम मंत्री संतोष लाड ने कहा, “इससे महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रक्षा और उनकी मानसिक शक्ति में सुधार होने की उम्मीद है।“



छुट्टी लेने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं



नए निर्देश के अनुसार, महिला कर्मचारियों को छुट्टी लेने के लिए कोई मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, मेंस्ट्रुअल लीव को किसी अन्य अवकाश श्रेणी के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। कार्यालयों को उपस्थिति रजिस्टर में मेंस्ट्रुअल लीव का एक अलग रिकॉर्ड रखना होगा।



यह भी पढ़ें: Sanchar Saathi App से प्राइवेसी को खतरा नहीं, 10 गुना बढ़े ऐप डाउनलोड, सरकार ने समझाया प्री इंस्टॉल निर्देश का मतलब
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
463575

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com