deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

सुबह की फ्लाइट शाम को उतरी, गोरखपुर एयरपोर्ट पर फूटा यात्रियों का गुस्सा

LHC0088 2025-12-4 12:37:47 views 548

  

इंडिगो की उड़ानों पर रहा असर। जागरण  



जागरण संवाददाता,गोरखपुर। इंडिगो की अधिकांश उड़ानें बुधवार को तय समय से कई घंटे लेट पहुंचीं, जिससे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह से शुरू हुआ इंतजार रात तक जारी रहा। कहीं दिल्ली वाली फ्लाइट पांच घंटे बाद उतरी, तो कहीं मुंबई रूट पर जाने वाले यात्रियों को दोपहर से लेकर रात आठ बजे तक एयरपोर्ट पर ही बैठना पड़ा। पूरे दिन हंगामा, शिकायत और अफरातफरी का माहौल रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इंडिगो की सभी प्रमुख फ्लाइट्स तकनीकी/परिचालन संबंधी समस्या के कारण या तो घंटों लेट हुईं या लगातार री-शेड्यूल की गईं। सुबह एयरपोर्ट पहुंचे कई यात्रियों ने दोपहर तक, और दोपहर में पहुंचे यात्रियों ने देर शाम तक इंतजार किया। सबसे पहले सुबह 11:40 बजे दिल्ली से आने वाली उड़ान शाम 4:04 बजे पहुंची।

करीब 4 घंटे 24 मिनट की देरी ने यात्रियों को आगबबूला कर दिया। वहीं दोपहर 1:25 बजे हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट 4:28 बजे उतरी। इन दोनों उड़ानों में दर्जनों यात्री गोरखपुर एयरपोर्ट पर जमा होकर जानकारी मांगते रहे, पर उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

सबसे खराब स्थिति मुंबई रूट की रही। 3:15 बजे आने वाली मुंबई की फ्लाइट रात 8:13 बजे पहुंची। इसके कारण मुंबई जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर लगभग पांच घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा। अपराह्न 3:30 बजे कोलकाता से आने वाली फ्लाइट दिन की एकमात्र ऐसी उड़ान रही जो सिर्फ 20 मिनट लेट पहुंची।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आज शोभायात्रा को लेकर जारी हुआ डायवर्जन, कई रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन

इसके अलावा 4:10 बजे दिल्ली से आने वाली दूसरी फ्लाइट भी ठीक दो घंटे देर से 6:10 बजे उतरी।उड़ानों में हो रही लगातार देरी के कारण एयरपोर्ट पर शिकायतों का अंबार लग गया। इंडिगो काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं।

स्थिति बिगड़ने पर विमानन कंपनी व एयरपोर्ट के अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। नाराज यात्रियों को शांत कराने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एयरलाइन की ओर से देरी का कारण परिचालन संबंधी समस्या बताया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1210K

Credits

Forum Veteran

Credits
129442
Random