search

बेगूसराय में सेक्स रैकेट का खुलासा: जबरन देह व्यापार की शिकार दो युवतियां कराई गई मुक्त, पुलिस ने मां-बेटे को पकड़ा

LHC0088 2025-12-4 04:07:12 views 1258
  

जबरन देह व्यापार के मामले में पुत्र समेत चकलाघर की मालकिन गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, बखरी (बेगूसराय)। बखरी पुलिस ने जबरन देह व्यापार कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चकलाघर की मालकिन समेत उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में एसपी मनीष ने प्रेस रिलीज में बताया है कि मंगलवार की मध्य रात्रि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक लड़की नदैल घाट से भाग कर सलौना चैती दुर्गा मंदिर के पास आई हुई है। वह बहुत डरी-सहमी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नदैल घाट चकलाघर के संजय खलीफा, साजन कुमार एवं राधा देवी वहां पहुंची और उक्त लड़की को जबरन घसीट कर ले जा रहे हैं। त्वरित कार्रवाई में सभी पकड़े जा सकते हैं।

ऐसी सूचना मिलते ही पुलिस ने वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचित करते हुए बखरी एसडीपीओ कुंदन कुमार के नेतृत्व में छापामारी की तथा संजय खलीफा के घर की घेराबंदी की, जहां से एक लड़की को बरामद किया गया। साथ ही चकलाघर की मालकिन राधा देवी एवं उनके पुत्र साजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में बरामद लड़की ने बताया कि चकलाघर की मालकिन एवं उनके पति संजय खलीफा तथा पुत्र साजन कुमार उनसे जबरन देह व्यापार कराता है। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है और खाना पीना बंद कर दिया जाता है।

लड़की ने बताया कि पुलिस के आने पर संजय खलीफा एक अन्य लड़की को लेकर पीछे के रास्ते से भागा है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पास की चंद्रभागा (बागमती) नदी से उक्त लड़की को भी बरामद कर लिया। पुलिस संजय खलीफा समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

मालूम हो कि बखरी का नदैल घाट देह व्यापार की बड़ी मंडी है। यहां पुलिस की लाख कार्रवाई के बावजूद मानव तस्करी का बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। धंधे से जुड़े लोग देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाते हैं और उनसे जबरन देह व्यापार के साथ उनकी खरीद फरोख्त करते हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166584